न्यू सीरिज न्यूज, बिजनेस डेस्क
Petrol-Diesel Rate Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम नीचे आने के बाद पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी की गई है। पेट्रोल व डीजल की रेट भारतीय प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी की तरफ से किए गए है। हालांकि देश की सरकारी कंपनियों की तरफ से पेट्रोल व डीजल के दामों में कोई कटौती नहीं है।
आपको बता दे कि भारतीय प्राइवेट कंपनी नायरा एनर्जी की तरफ से पेट्रोल के दामों में 5 रुपये व डीजल में 3 रुपये की कटौती की है। हालांकि अमेरिका इरान के तनाव के बीच में नायरा एनर्जी ने ही सबसे पहले पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी की थी और उस समय सरकारी कंपनियों की तरफ से कोई भाव नहीं बढ़ाया था।
अब नायरा कंपनी की तरफ से सरकारी कंपनियों से पहले पेट्रोल व डीजल के उपभोक्ताओं को राहत दी है। अब नायरा कंपनी के पेट्रोल पंपों पर सरकारी कंपनियों के पेट्रोल पंप से सस्ता रेट पर पेट्रोल व डीजल मिलने वाला है।
क्रूड ऑयल सस्ता हुआ तो पेट्रोल व डीजल के रेट (Petrol-Diesel Rate ) गिरे
अमेरिका व ईरान के तनाव में कमी आने के बाद अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल यानी कच्चे तेल के दामों में कमी आई है। जहां पहले 100 डालर प्रति बैरल से ऊपर भाव जा चुके थे, लेकिन अब यह घटकर 73 डालर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। प्रतिदिन क्रूड ऑयल के रेट में कमी आ रही है। ऐसे में भारतीय तेल कंपनियों को जो पहले घाटा हो रहा था, उसको अब पूरा किया जा चुका है। तेल कंपनियों को हो रहे फायदे का सबसे पहले नायरा कंपनी की तरफ से उपभोक्ताओं को दिया गया है।
नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंपों पर बढ़ी भीड़
नायरा एनर्जी की तरफ से देश के विभिन्न शहरों में 7 हजार के करीब पेट्रोल पंप खोले हुए है। बुधवार सुबह जैसे ही पेट्रोल व डीजल के रेटों में कमी की सूचना मिली तो वाहन चालकों की नायरा कंपनी के पेट्रोल पंपों पर भीड़ देखने को मिली। इसका कारण था कि कई शहरों में एचपी, भारत, रिलायंस, जियो पेट्रोल पंपों से कम रेट पर पेट्रोल व डीजल मिलल रहा है।
सरकारी कंपनियों ने नहीं घटाए दाम
आपको बता दे कि मई माह में सरकार कंपनियों की तरफ से पेट्रोल व डीजल के दामों में 7.50-₹7.50 प्रति लीटर के रेट बढ़ाए थे। उस समय कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 120 डालर प्रति बैरल मिल रहा था, लेकिन अब उसकी कीमत 73 डालर प्रति बैरल आ गई है।
कच्चे तेल में कमी आने के बावजूद सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने इसका लाभ आम वाहन चालकों को नहीं दिया गया है।

