BSNL Broadband will provide cheap ruralBSNL Broadband will provide cheap rural

न्यू सीरिज न्यूज, हिसार
Bsnl Broadband Haryana : बीएसएनएल की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों को ब्राडबैंड से जोड़ने के लिए नया व सस्ता पैकेज जारी किया है। बीएसएनएल की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में ब्राडबैंड का कनेक्शन दिया जाएगा। बीएसनएल ने यह प्लान गांव के प्रत्येक व्यक्ति की पहुंच के अनुसार बनाया गया है। जहां पर ब्राडबैंड की हाई स्पीड मिलेगी, वहीं अनलिमिटेड वायस कालिंग, मुफ्त इंस्टालेशन, माडेम सुविधा भी दी जाएगी। ऐसे में एक ही एक बार रिचार्ज करवाने के बाद पूरा परिवार इसका आनंद ले सकेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने वाले है।

बीएसएनएल ब्राडबैंड (Bsnl Broadband) प्रति माह 259 रुपये में मिलेगा

ग्रामीण भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी को नई मजबूती देने के उद्देश्य से बीएसएनएल ने भारत नेट उद्यमी योजना के तहत मात्र 259 रुपये प्रतिमाह का किफायती ब्राडबैंड प्लान शुरू किया है। इस योजना से गांवों के परिवारों को तेज और भरोसेमंद इंटरनेट सुविधा मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। सिरसा, फतेहाबाद और हांसी व्यवसाय क्षेत्र में भारत नेट उद्यमियों के माध्यम से योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

Bsnl Broadband की इतनी होगी स्पीड

बीएसएनएल हिसार के उप महाप्रबंधक प्रदीप मुंजाल ने बताया कि यह एंट्री लेवल ब्राडबैंड प्लान (Bsnl Broadband) विशेष रूप से भारत नेट नेटवर्क से जुड़े ग्रामीण परिवारों के लिए तैयार किया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को आनलाइन पढ़ाई, किसानों को डिजिटल कृषि सेवाएं, उद्यमियों को आनलाइन कारोबार और आम नागरिकों को ई-गवर्नेस – सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

उन्होंने बताया कि 259 रुपये प्रतिमाह के इस प्लान में उपभोक्ताओं को 25 एमबीपीएस तक की हाई स्पीड इंटरनेट सेवा, अनलिमिटेड डेटा, देशभर में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वायस कालिंग, मुफ्त इंस्टालेशन, माडेम सुविधा तथा वेव्स ओटीटी सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि इच्छुक उपभोक्ता नजदीकी भारत नेट उद्यमी, ग्राहक सेवा केंद्र, सेल्फ केयर एप, आधिकारिक वेबसाइट अथवा वाट्सएप चैटबाट के माध्यम से नया कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। केंद्र सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में 1.50 करोड़ कनेक्शन उपलब्ध कराना है।

इसे भी पढ़े : मासूम शर्मा के साथी कलाकार अमर करनावल पर केस दर्ज

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।