न्यू सीरिज न्यूज नेटवर्क (SIR Update) : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण एवं अद्यतन के लिए हरियाणा के प्रत्येक जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। जोकि 14 जुलाई तक जारी रहेगा। इस कार्यक्रम के लिए जींद जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 1036 मतदान केंद्रों से संबंधित 1036 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फार्म वितरित करना शुरू कर दिया है।
इसके बाद मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरकर अपने हस्ताक्षर के साथ बीएलओ के पास जमा करवाना होगा। जिस पर रंगीन फोटो भी लगाना अनिवार्य है। 121 सुपरवाइजर की ड्यूटी भी लगाई गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. वैशाली शर्मा ने बताया कि निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों द्वारा एक हजार से अधिक मतदाताओं की संख्या वाले मतदान केंद्रों की रेशनलाइजेशन प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू की जाएगी।

जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 305 गांवों और पांच नगर निकायों में 1043768 मतदाता और 1036 मतदान केंद्र स्थापित हैं। है। पुरुष मतदाताओं संख्या 552964 और महिला मतदाताओं की संख्या 490795 है। नौ मतदाता थर्ड जेंडर है। जींद विधानसभा क्षेत्र में 207494 मतदाता हैं और मतदान केंद्रों की संख्या 192 हैं। जींद विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाता 108252 और 99240 महिला मतदाता हैं, दो मतदाता थर्ड जेंडर है।
SIR Update : सफीदों, उचाना विधानसभा क्षेत्र का डेटा
सफीदों विधानसभा क्षेत्र में कुल 199248 मतदाता हैं और मतदान केंद्रों की संख्या 196 है। इसमें पुरुष मतदाता 105768 और महिला मतदाता 93477 हैं, तीन मतदाता थर्ड जेंडर है। जुलाना विधानसभा क्षेत्र में कुल 187782 मतदाता और मतदान केंद्र 200 हैं। पुरुष मतदाता 100678 और महिला मतदाता 87102 हैं, दो मतदाता थर्ड जेंडर हैं।
उचाना विधानसभा क्षेत्र में कुल 221711 मतदाता और मतदान केंद्रों की संख्या 223 हैं। पुरुष मतदाता 118207 और महिला मतदाता 103504 हैं। नरवाना विधानसभा क्षेत्र (आरक्षित) में कुल 227533 मतदाता और मतदान केंद्र 225 हैं। पुरुष मतदाता 120059 और महिला मतदाता 107472 हैं, दो मतदाता थर्ड जेंडर हैं।
SIR Update : कोई पात्र सूची में शामिल होने से वंचित न रहे
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। कोई अपात्र व्यक्ति सूची में दर्ज न होने पाए। अभियान को पूर्ण पारदर्शिता और गंभीरता के साथ संचालित किया जाए। 21 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों व आपत्तियों का निपटारा 18 सितंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर को किया जाएगा।

SIR Update : ये दस्तावेज हैं जरूरी
विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 1 जुलाई 1987 से पूर्व जन्मे नागरिकों को अपनी आयु एवं पहचान संबंधी एक मान्य दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। वहीं एक जुलाई 1987 से दो दिसंबर 2004 के बीच जन्मे व्यक्तियों को अपना एक दस्तावेज और माता या पिता में से किसी एक का दस्तावेज देना होगा। दो दिसंबर 2004 के बाद जन्मे आवेदकों को अपना एक दस्तावेज और माता-पिता दोनों के एक-एक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
डीसी ने सभी एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीएलओ द्वारा प्रत्येक घर व मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। अभियान को जिले में सफलतापूर्वक संपन्न करवाया जाए। इस कार्य में सभी राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) का भी सहयोग लिया जाए। यह विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एक जुलाई 2026 को आधार तिथि मानकर संचालित किया जा रहा है। जिले निवासियों से भी अपील की है कि वे गणना फार्म को अच्छी प्रकार से भरकर अपने हस्ताक्षर करते हुए बीएलओ को सौंपें।

