Greenfield Corridor अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड कॉरिडोर की केंद्र सरकार ने डेडलाइन घोषित कीGreenfield Corridor अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड कॉरिडोर की केंद्र सरकार ने डेडलाइन घोषित की

न्यू सीरिज न्यूज, चंडीगढ़ 

Ambala-Chandigarh Greenfield Corridor : केंद्र सरकार द्वारा चंडीगढ़ से चार राज्यों की सीधी कनेक्टिविटी करने के लिए बनाए जा रहे अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड कॉरिडोर की डेडलाइन घोषित कर दी है।

केंद्र सरकार की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का निर्माण का कार्य इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा और जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनने के बाद जहां हरियाणा व पंजाब की राजस्थानी चंडीगढ़ से सफर आसान हो जाएगा वहीं इसका सीधा फायदा पंजाब व एनसीआर को सीधा मिलने वाला है।

अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड कॉरिडोर (Ambala-Chandigarh Greenfield Corridor )  का यह हिस्सा ट्राईसिटी रिंग रोड प्रोजेक्ट का ही हिस्सा है। इस नए ग्रीनफील्ड रोड के बनने से चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला (ट्राईसिटी) के अंदरूनी रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा। बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों को शहर के अंदर से होकर नहीं जाना पड़ेगा।

इसके पूरी तरह चालू हो जाने से अंबाला और मोहाली-चंडीगढ़ के बीच का सफर करीब 30 से 50 मिनट कम हो जाएगा। ये आगे जाकर 40 किलोमीटर लंबे अंबाला रिंग रोड और अंबाला- शामली एक्सप्रेस-वे जैसी बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ेगा, जिससे पूरे पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-
एनसीआर की कनेक्टिविटी स्मूथ होगी।

चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों को जाम से बचाने के लिए जो आउटर रिंग रोड नेटवर्क तैयार हो रहा है ये करीब 25 किलोमीटर का सेक्शन उसका एक प्रमुख हिस्सा है। देश में 150 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा के प्रोजेक्ट्स को लेकर मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन ये रिपोर्ट जारी की है। इसी के तहत अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड कॉरिडोर और चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन प्रोजेक्ट को लेकर भी रिपोर्ट जारी की गई है।

Greenfield Corridor प्रोजेक्ट की लागत में 263 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) इसे बना रहा है। करीब 25 किमी. लंबे अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड सेक्शन (Ambala-Chandigarh Greenfield Corridor ) का काम अब आखिरी पड़ाव में है। रिपोर्ट के हिसाब से इस प्रोजेक्ट की मूल लागत 1641.66 करोड़ रुपए थी, जो अब बढ़कर 1904.79 करोड़ हो गई है यानी बजट में करीब 263 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है।

Greenfield Corridor डेडलाइन

इसे पूरा करने का टारगेट पहले प्रोजेक्ट में लालड़ के लिए 5.8 किमी का 4-लेन स्पर और अक्टूबर 2025 था, अब संशोधित समय पीआर-7 रोड के लिए 11.1 किमी का स्पर शामिल है। इससे सीमा सितंबर 2026 तय की गई है। एयरपोर्ट और मोहाली की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

 

इसे भी पढे : हिसार शहर का यह मार्ग बनेगा 6 लेन, प्रोजेक्ट का प्लान हुआ तैयार

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।