न्यू सीरिज न्यूज
Earthquake Chandigarh : पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में शनिवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जहां पर भूकंप (Earthquake) आने से लोगों में डर का माहौल बन गया। शनिवार शाम को लोग अपने काम में व्यस्त थे, लेकिन अचानक ही भूमि हिलते हुए महसूस की।
भूकंप का पता चलते ही लोग घरों से बाहर आ गए। नेंशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार चंडीगढ़ में आया भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई है। जोकि भूकंप की तेज श्रेणियों में आती है। ऐसे में अचानक ही धरती हिलने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
Earthquake से लोगों में डर का माहौल
हालांकि भूकंप (Earthquake) के इन झटकों से चंडीगढ़ में किसी भी जगह पर जान माल का नुकसान की खबर नहीं आई है। आपको बता दे कि चंडीगढ़ में आए भूकंप का सेंटर अफगानिस्तान रहा। आपको बता दे कि शुक्रवार को पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। आज अफगानिस्तान के साथ भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

