न्यू सीरिज न्यूज, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए स्पोर्ट्स ग्रेडेशन (Haryana Sports Gradation Update) के नियमों में संशोधन किया है। इसे लेकर आज यानि 26 जून को हरियाणा राजपत्र (असाधारण) में अधिसूचना जारी की गई है।
हरियाणा सरकार के गजट में वर्ष 2018 में जारी स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट संबंधी दिशा-निर्देशों में संशोधन करते हुए क्लॉज-5 की कैटेगरी नंबर-13 को नए प्रावधानों के साथ प्रतिस्थापित किया गया है। इसमें हरियाणा स्टेट गेम्स की 3 कैटेगरियों को शामिल किया गया है।
बता दें कि हरियााण सरकार ने स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट के लिए 25 मई 2018 को दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसमें कई स्टेट लेवल की प्रतियोगिताएं ग्रेडेशन व सरकारी नौकरी के लिए मान्य हैं या नहीं, यह स्पष्ट नहीं था और भ्रम की स्थिति बन रही थी। सरकार ने इस भ्रम की स्थिति को स्पष्ट करते हुए कैटेगरी-13 में संशोधन कर दिया है।
Sports Gradation Update के बाद अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगे खेल
संशोधन के बाद खेल अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगे और हरियाणा स्टेट गेम्स, हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप, हरियाणा स्टेट महिला स्पोर्ट्स, हरियाणा स्टेट खेल महाकुंभ, हरियाणा स्टेट ग्रामीण खेल भी ग्रेडेशन के दायरे में आ जाएंगे। इनका आयोजन हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन (IOA से मान्यता प्राप्त), संबंधित राष्ट्रीय खेल महासंघ से संबद्ध हरियाणा खेल संघ या खेल विभाग, हरियाणा द्वारा ही कराया जाएगा।

Sports Gradation Update का खिलाड़ियों को ये होगा फायदा
हरियाणा सरकार द्वारा किए गए संशोधन से खिलाड़ियों को बड़ा फायदा होगा। स्टेट गेम खेलने वाले खिलाड़ियों की ग्रेडेशन बन सकेगी। इससे खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में भी फायदा होगा। हरियाणा ओलिंपिक संघ के महासचिव पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने खिलाड़ियों को सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार प्रकट किया है।
हरियाणा खेल विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया द्वारा जारी इस गजेट से खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा। हरियाणा ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष जसविंद्र मीनू बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश के हजारों खिलाड़ियों को भविष्य में सरकारी नौकरियों और अन्य खेल संबंधी लाभों का फायदा मिल सकेगा।

