Emergency : सरकार के दमन के खिलाफ उठाई आवाज तो पहुंचा दिया जेल, कहानी जींद के पूर्व कर्मचारी नेता कीEmergency : सरकार के दमन के खिलाफ उठाई आवाज तो पहुंचा दिया जेल, कहानी जींद के पूर्व कर्मचारी नेता की

न्यू सीरिज न्यूज, जींद : Emergency : 25 जून 1975 का दिन स्वतंत्र भारत के इतिहास में बहुत ही खास है, क्योंकि यही वह दिन है, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल (emergency day 2026) की घोषणा की थी। इस आपातकाल के दौरान कई सारे विपक्षी नेताओं को जेल में ठोक दिया गया। इनमें से एक हैं हरियाणा के जींद जिला के किनाना गांव निवासी रामफल शर्मा।

रामफल शर्मा फिलहाल भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन आपातकाल के दौरान वे बिजली बोर्ड में लाइन मैन के पद पर कार्यरत थे और कर्मचारी संगठन में काफी सक्रिय रहे। रामफल शर्मा के अनुसार वह दौर याद कर आज भी रौंगटै खड़े हो जाते हैं। क्योंकि सरकार के दमन को जो रूप देखा, वह कल्पना से भी परे था।

Emergency : कर्मचारियों में बढ़ा रोष फिर हुई गिरफ्तारी

आपातकाल के दौर को याद करते हुए रुंधे गले से रामफल शर्मा बताते, बात दिसंबर 1976 की है, वे सोनीपत जिला के बनवासा गांव में कार्यरत थे। जब कर्मचारी अपना वेतन लेने जाते थे तो उनसे नसबंदी के केस की मांग की जाती थी। इसके बिना वेतन तक जारी नहीं होता था। ऐसे में कर्मचारियों में भारी रोष हुआ। परिणाम स्वरूप विरोध करने पर उनको दिसंबर 1976 में गिरफ्तार कर रोहतक जेल भज दिया गया।

जेल में बने चौधरी देवीलाल के सेवक, मिला हौंसला

रामफल शर्मा के अनुसार जब वे जेल में पहुंचे तो महज 28 साल के थे। तीसरे दिन ही उनको चौधरी देवीलाल के साथ छोड़ दिया गया। क्योंकि चौधरी देवीलाल बड़े नेता थे, ऐसे में उनके सहायक या सेवक के रूप में कार्य मिला। इससे काफी खुशी हुई और चौधरी देवीलाल ने काफी हौंसला दिया। इस दौरान चौधरी देवीलाल के लिए चाय पिलाने और खाना खिलाने का मौका मिला। हालांकि दिसंबर में गिरफ्तारी के बाद 1977 में आपातकाल समाप्त होने पर रिहा किया गया।

यह भी पढ़ें : मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, मध्यप्रदेश में एंट्री, हरियाणा में 25 जून को बारिश का अलर्ट

चौधरी देवीलाल ने दिया जीत का मंत्र

जेल में उप पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के साथ बिताए दिन आज भी रामफल शर्मा को याद हैं। शर्मा कहते, चौधरी देवीलाल बहुत ही सात्विक जीवन जीते थे। उनके विचार बहुत प्रभावित करने वाले थे। वे कहते थे पहले वाले दिन नहीं रहे तो यह भी नहीं रहेंगे और अपनी सत्ता होगी। एमरजेंसी समाप्त होने के बाद हुआ भी ऐसा ही। केंद्र में चौधरी देवीलाल उप प्रधानमंत्री बने।

वीडियो यहां देखें ⇓⇓⇓

चौधरी देवीलाल ने निभाया वादा

रामफल शर्मा के अनुसार चौधरी देवीलाल ने जेल में किया अपना वादा भी निभाया। क्योंकि सरकार ने 1974 में 10 हजार बिजली कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था। जैसे ही चौधरी देवीलाल 1977 हरियाणा के मुख्यमंत्री बने, उन्होंने इन बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल किया।

जेल कर्मचारियों ने दिया साथ

जेल में बिताए दिनों को याद करते हुए रामफल शर्मा बताते हैं कि वहां सरकार की कड़ी बंदिशें थी। अच्छा खाना नहीं मिलता था। कई प्रकार की परेशानियां थी, लेकिन आपातकाल से जेल के कर्मचारी भी गलत मानते थे, ऐसे में जेल वार्डन मदद करते थे। इससे जीवन कुछ आसान हो गया।

भाजपा ने दिया आपातकाल के पीड़ितों को सम्मान

आपातकाल की पीड़ा के साथ-साथ भाजपा की सरकार बनने के बाद मिलने वाले सम्मान से रामफल शर्मा काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि बेशक वह काला दौर झेला, लेकिन अब भाजपा की सरकार बनने के बाद आपात काल के पीड़ितों को सम्मान दिया जा रहा है। क्योंकि नेताओं को जेल में डालने के लिए सरकार ने आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम (Maintenance of Internal Security Act) लागू किया था। इससे कई नेताओं को बहुत ही कठिन समय बिताना पड़ा। आज सरकार ने उनके जख्मों पर मरहम लगाया है।

जेल से रिहाई के दौरान ताऊ को किया सैलूट

रोहतक जेल में रखे गए चौधरी देवीलाल ताऊ देवीलाल को 25 जनवरी 1977 को रिहा किया गया। वे करीब 19 महीने जेल में रहे। जब उनकी रिहाई के आदेश आए और इसकी सूचना मिली सभी कैदियों में खुशी की लहर दौड़ गई। रामफल शर्मा के अनुसार यह खबर मिलते ही मैं दौड़ कर चौधरी देवीलाल के पास गया और उनको फौजी की तरह नम आंखों से सैलूट किया। ताऊ देवीलाल कंधे पर हाथ रख कर जेल की ड्योडी तक लेकर आए।

By Dharmbir Sharma

मैं धर्मबीर दैनिक जागरण में बतौर चीफ रिपोर्टर के तौर पर तीन साल तक सेवाएं दी। इससे पहले लगातार दस साल तक देश का प्रमुख समाचार पत्र अमर उजाला में चीफ रिपोर्टर के पद पर कार्यरत रहा। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक पंजाब केसरी, दैनिक आज समाज भी कई संस्थानों के साथ काम कर चुका हूं। 19 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। फिलहाल मेरा डिजिटल प्लेटफार्म हरियाणा डेयरी के नाम से फेसबुक, यूट्यूब चल रहा है।