न्यू सीरिज न्यूज (Horoscope Today 28 June) : आज यानि 28 जून ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि का दिन कन्या, तुला, धनु, मकर, वृष, मिथुन और मीन राशि वालों के लिए खास रहने वाला है, क्योंकि इन राशि वालों के जीव में बुध तथा देवगुरु बृहस्पति का गहरा असर दिख रहा है। आइए जानते हैं किस राशि के सितारे क्या कहते हैं।
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
सबसे पहले बात करें मेष राशि की तो आज मेष राशि वालों का मन उलझा हुआ सा नजर आ सकता है लेकन परिवार का सहारा आपको मजबूत रखेगा। किसी बुजुर्ग की सलाह या मां के आशीर्वाद से आपके अटके काम बन सकते हैं और अगर कदमताल लड़खड़ा भी गए तो भी संभल जाओगे, क्योंकि उच्च गुरु की दृष्टि सीधे चंद्रमा पर है। वहीं मेष राशि वालों का नाकारात्मक पहलु ये है कि दोपहर बाद मन में अनकही बात की खलबली रह सकती है। जल्दबाजी में फैसला न लें। स्वास्थ्य के मामले में छाती, फेफड़ों का ख्याल रखें। शुभ रंग हरा और शुभ अंक छह रहेगा।
Horoscope Today : इन राशि वालों का मन रहेगा विचलित, खुलेंगे धन के द्वार
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। मेहनत का सीधा फल मिलेगा। मन विचलित रहेगा और अड़चन आती दिखेंगी लेकिन तनाव नहीं लेना है। जीवनसाथी के साथ पुरानी बात निकल कर सामने आ सकती है। स्वास्थ्य के मामले में कंधे, बांह और गले का ध्यान जरूर रखें। आज आपका संदेश, ईमेल, फोन, संचार के जरिए आज काम बन सकता है। शुभ रंग सफेद और शुभ रंग छह रहेगा।

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
मिथुन राशि वाले आज परिवार को शामिल किए बिना अकेले फैसले न लें। किसी पुराने झगड़े को लेकर मन खटक सकता है लेकिन उलझने की बजाय किसी से राय ले लिजिए। जीवन साथी के साथ कोई फैसला लेते समय मनमानी न करें। पेट, आंतों का ख्याल रखें। शुभ रंग हरा और शुभ अंक 5 रहेगा।
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
कर्क राशि वालों के लिए यही सलाह है कि आज जेब और जुबान पर काबू रखने की कोशिश किजिए। जीवन में नई दिशा का इशारा दिख रहा है लेकिन सावधानी भी जरूरी है। अनाप-शनाप खर्च से बचिए। घर में किसी से बहस छिड़े तो अपनी उत्तेजना पर लगाम रखिए, छोटी बात बड़ी बनते देर नहीं लगेगी। शुभ रंग पीला और शुभ अंक 2 रहेगा। किसी तीर्थ या मंदिर में दर्शन करें, मन शांत होगा।
Horoscope Today : कन्या राशि वालों को अचानक से हो सकता है फायदा
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
सिंह राशि वाले आज लाभ के रास्ते पर हैं। कमाई के मौके रहेंगे। केतु लग्न में हैं, आत्मविश्वास में आज बीच-बीच में एक अजीब सा खालीपन महसूस होगा। किसी बड़े वायदे से बचें। घर में अनबन हो सकती है, इसलिए सवाल-जवाब न करें, नहीं तो बात बहुत ज्यादा बढ़ सकती है। किसी को उधार मत दीजिए। मन, दिल और छाती का आज सेहत के मामले में ख्याल रखें। शुभ रंग सुनहरा और शुभ अंक 1 रहेगा।
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
कन्या राशि वालों के लिए आज लाभ के दरवाजे खुले हैं। कहीं से अचानक फायदा भी हो सकता है। जीवनसाथी से थोड़ा प्रेम से पेश आएं, सद्भाव लौट आएगा। पाचन का ध्यान रखें, तेज गर्मी से बचें। पेट की गड़बड़ी परेशानी में डाल सकती है। शुभ रंग हरा रहेगा और शुभ अंक 5 रहेगा।
यह खबर भी पढ़ें : Nirjala Ekadashi : 13 साल बाद बना दुर्भल संयोग, आज व्रत करने पर 24 एकादशियों जितना पुण्य मिलेगा
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
तुला राशि वालों के लिए आज दिन भर भागदौड़ रहेगी, पर कर्म पर टिके रहे तो आगे झंडे गाड़ देंगे। करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए दमदार रहने वाला है। पिता या किसी बड़े बुजुर्ग से बहस में मत पड़ना। काम की भागदौड़ के चलते जीवनसाथी की शिकायत रह सकती है कि टाइम नहीं मिल रहा। धन आज पीछे पीछे आएगा। जल्दबाजी में खाना नुकसान देगा। शुभ अंक छह और शुभ रंग नीला रहेगा।

Horoscope Today : धनु राशि वालों के लिए खास रहेगा आज का दिन
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज भाग्य के द्वार खुले हैं और थोड़ी सी मेहनत रंग ला सकती है। यात्रा से फायदा है, परिवार के साथ कहीं बाहर निकल जाइए, दिन यादगार बनेगा। सुबह मन थोड़ा भारी और बेचैन रह सकता है लेकिन घबराइए मत दिन चढ़ने के साथ ही सब सही होता चला जाएगा। मानसिक थकान रह सकती है। शुभ रंग लाल और शुभ अंक 9 रहेगा। कारोबार के मामले में ऑफिस से बाहर रहकर भी आज काम बनेगा, यात्रा या फील्ड वर्क फायदेमंद रहेगा।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज बाहर से ज्यादा भीतर की ओर देखिए, जवाब वहीं मिलेंगे। सुबह मन उदास व भटका रहेगा, इसलिए बाहरी शोर से दूरी बनाइए। अनावश्यक खर्चों पर नजर रखिए। पैरों और नींद का ध्यान रखें, द्वादश भाव इन्हीं का है। शुभ रंग पीला और शुभ अंक 3 रहेगा।
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
मकर राशि वालों के लिए आज सबसे जरूरी प्वाइंट ये ही है कि जोश में होश मत खोइए। ठंडा दिमाग रखोगे तो जीत जाओगे। व्यापार और साझेदारी के लिए आज का दिन बढ़िया है, सप्तम में उच्च गुरु का होना रिश्तों और सौदों में शुभ संकेत है लेकिन अधीरता और बेचैनी आज बना-बनाया काम बिगाड़ सकती है। अपनी ही बात को सबसे ऊपर मत रखिए, सामने वाले का मिजाज भी देखिए। शुभ रंग हरा और शुभ अंक 8 रहेगा।
Horoscope Today : मीन राशि वाले पुराने मित्रों से मिलिए, फायदा होगा
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
कुंभ राशि वाले आज के दिन खुद को नहीं, अपनों को आगे रखिए, दिन प्रियजनों के हिसाब से ढाल लीजिए। काम को लेकर मानसिक दबाव रहेगा। नौकरी की जगह व्यर्थ की नोकझोंक और बहस से बचिए। अपनी ही मनवाने की जिद आज भारी पड़ेगी। सहयोगियों के साथ तालमेल आज सबसे जरूरी है, टकराव से सिर्फ नुकसान होगा। शुभ रंग नीला और शुभ अंक 8 रहेगा।
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
मीन राशि वालों के लिए आज जितना लोगों से जुड़ेंगे, उतना ही फायदा होगा। पुराने मित्रों से मिलिए, बच्चों और प्रियजनों के साथ वक्त बिताइए। काम की जगह आपके पुराने अनुभव आज बड़े काम आएंगे। धन के मामले में भाग्य साथ है, पर पुरानी फाइलें या हिसाब खंगालिए, कोई काम की चीज हाथ लग सकती है। शुभ रंग पीला और शुभ अंक 3 रहेगा।
डिस्कलेमर : यह जानकारी श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com के पास से ली गई है।

