न्यू सीरिज न्यूज, जींद
Jind Crime Breaking : जींद पुलिस ने आरोपियों को पंजाब व हरियाणा की सीमा पर खनौरी बार्डर से पकड़ा है। जिस समय पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा उस समय भी चोरी की नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों से हरियाणा व पंजाब में की गई 38 वारदातों का खुलासा किया है। पूछताछ में पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए सामान को बरामद कर लिया। जींद पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान पंजाब के खनौरी निवासी हाल आबाद ढाबी गुजरां निवासी अनिल उर्फ लीला व खनौरी निवासी बलवान उर्फ अन्नू के रूप में हुई है। आरोपियों ने खुलासा किया कि नरवाना एरिया में चोरी की 38 वारदातों को अंजाम दिया है।
Jind Crime Breaking इस तरह चोरी की वारदात को देते थे अंजाम
नरवाना सीआइए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि नरवाना व दनौदा एरिया में पिछले कुछ समय से चोरी की लगातार वारदातें हो रही थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह ने सीआईए की एक विशेष टीम का गठन किया था।
24 जून को सीआईए नरवाना की एक टीम ASI शमशेर सिंह के नेतृत्व में चोरों की तलाश में खनौरी बॉर्डर पर दातासिंहवाला गांव में मौजूद थी। टीम को सूचना मिली कि खनौरी के 2 युवक नरवाना एरिया में चोरी की वारदातें कर रहे है। आज भी चोरी के इरादे से दातासिंहवाला गांव की तरफ आने वाले हैं।
सीआईए टीम ने तुरंत खनौरी बॉर्डर के नजदीक नाका लगा लिया। थोड़ी देर बाद 2 युवक खनौरी की तरफ से आते दिखे सीआईए टीम ने दोनों को मौका पर ही दबोच लिया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने नरवाना में पटियाला रोड पर बैटरी की दुकान से 40 हजार रुपये चोरी करने की बात स्वीकार कर लिया। जब सीआईए टीम ने सख्ती से पूछताछ शुरू की तो आरोपियों ने कुल 38 चोरियां नरवाना व दनौदा एरिया में करनी कबूल की हैं ।

चोरी की इन वारदातों को दिया अंजाम
1. दिनांक 31.5.2026 को खनौरी रोड पर बैटरी की दुकान से लॉक तोड़कर 40000 रुपये चोरी किए ।
2. दिनांक 29-5-2026 की रात को दनौदा से भीखेवाला रोड पर रात के समय बैटरी व इनवर्टर चोरी किया ।
3. दिनांक 04-6-2026 की रात को दनौदा से दुर्जनपुर रोड लितानी के साथ खेतों से सबमर्सिबल पंप की मोटरों की 17 खेतों से केबल तारें चोरी की ।
4. दिनांक 07-1-2026 की रात को बडनपुर गांव के खेतों से सबमर्सिबल पंप की मोटरों की 18/19 खेतों से केबल तारें चोरी की ।
5. दिनांक 23-5-2026 की रात को नरवाना से कलायत रोड पर HP के पेट्रोल पंप के नजदीक हथो गांव के खेतों से सबमर्सिबल पंप की मोटर की केबल तार चोरी की ।

