MP JP Road Accident जींद में कांग्रेस सांसद का हुआ सड़क हादसाMP JP Road Accident जींद में कांग्रेस सांसद का हुआ सड़क हादसा

न्यू सीरिज न्यूज Jind
MP JP Road Accident Jind : जींद-नरवाना नेशनल हाईवे पर गांव बड़ौदा के निकट शुक्रवार को हिसार लोकसभा से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी की गाड़ी सांड से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि सांड काफी दूरी पर जा गिरा और गाड़ी का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

इस दौरान सांसद जयप्रकाश की गाड़ी के सभी एयरबैग खुल गए। इसमें सांसद व उसके चालक की जान बच गई। हालांकि सांसद के पांव में चोट आने के चलते उसको उचाना के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

हादसे का पता चलते ही उचाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। सांसद जयप्रकाश काफिले को छोड़कर वह चालक के साथ ही शोक जताने के लिए जा रहे थे।

MP JP Road Accident ऐसे हुआ

जानकारी के अनुसार हिसार लोकसभा से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश शुक्रवार को नारनौद में कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए आए हुए थे। नारनौद में कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से मिलकर गाड़ी चालक सोनू को लेकर नरवाना में किसी की शोक सभा में मिलने के लिए जा रहे थे।

जब वह गांव बड़ौदा के निकट पहुंचे तो अचानक ही जींद-नरवाना हाईवे पर उनकी तेज रफ्तार गाड़ी के आगे सांड आ गया। सांड अचानक से चालक सोनू ने गाड़ी को कंट्रोल करने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी सीधे सांड से टकरा गई। प्रत्यादर्शियों के अनुसार टक्कर लगते ही सांड काफी दूरी पर जा गिरा और सांसद की गाड़ी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई।

MP JP Road Accident में क्षतिग्रस्त उनकी गाड़ी।
MP JP Road Accident में क्षतिग्रस्त उनकी गाड़ी।

गनीमत रही कि इसी दौरान सांसद की गाड़ी के सभी एयरबैग खुल गए और सांसद जयप्रकाश व चालक सोनू को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन हादसे के बाद सदमा होने के कारण सांसद व चालक को चेकअप के लिए उचाना के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बताया जा रहा है कि सांसद जयप्रकाश के इस दौरान घूटने में चोट आई है। हादसे का पता चलते ही उचाना थाना प्रभारी चंद्रपाल मौके पर पहुंचे गए और इसके बाद घटना स्थल का जायजा लिया।

MP JP Road Accident के बाद गाड़ी के खुले एयरबैग।
MP JP Road Accident के बाद गाड़ी के खुले एयरबैग।

MP JP Road Accident  के बाद हाईवे पर लगा जाम

प्रत्यादर्शियों के अनुसार सांसद जयप्रकाश की गाड़ी की टक्कर होने से गाड़ी मार्ग के बीच में ही खड़ी हो गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने सांसद जयप्रकाश व चालक सोनू को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल में पहुंचाया। हादसे के बाद जींद-नरवाना हाईवे पर जाम लग गया, लेकिन बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी वहां से हटाया और मार्ग को पूरी तरह से खोल दिया।

 

इसे भी पढ़े : राजस्थान में चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से हरियाणा का बदलेगा मौसम, इस दिन होगी बारिश

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।