Jind News Rani Talab BeautificationJind News Rani Talab Beautification

न्यू सीरिज न्यूज, जींद। हरियाणा की राजनीतिक राजधानी कहे जाने वाले और प्रदेश के हृदय में बसे जींद शहर (Jind news : ) के ऐतिहासिक रानी तालाब का सौंदर्यीकरण होने जा रहा है। इसके अलावा शहर में कई विकास कार्य होने हैं, जिनमें श्मशान घाटों के लिए भी 5 करोड़ 63 लाख रुपए सरकार द्वारा मंजूर किए गए हैं।

विधानसभा डिप्टी स्पीकर व जींद से भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिढ़ा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर जिले में समान विकास कार्य करवा रही है। जिसका लाभ सीधे आमजन तक पहुंच रहा है। जिले के शहरी श्मशान घाटों के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने पांच करोड़ 63 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस राशि का उपयोग श्मशान घाटों में चारदीवारी, शेड निर्माण और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए किया जाएगा।

Jind से होकर गुजर रहे 9-9 नेशनल हाईवे

डिप्टी स्पीकर ने जनता की समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर संबंधित अधिकारी मौके पर ही कर रहे हैं। जबकि मुख्यालय स्तर से संबंधित मामलों को शीघ्र कार्रवाई के लिए भेजा गया है। शहर की ऐतिहासिक पहचान रानी तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद यह स्थल न केवल शहर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के रूप में नई पहचान बनाएगा। बल्कि स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। बता दें कि इस समय रानी तालाब सूख पड़ा है और इसमें निर्माण कार्य चला हुआ है।

Jind News Rani Talab Beautification
Jind News Rani Talab Beautification

सार्वजनिक स्थलों को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखने में जनसहभागिता भी उतनी ही आवश्यक है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि जिले को 9-9 नेशनल हाईवे होकर गुजरते हैं। आने वाले समय में जिले में औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी। औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

Jind विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भी शहर की तरह विकास कार्य करवाए जा रहे : डिप्टी स्पीकर

जींद विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण इलाकों में भी शहरों की तर्ज पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। गांवों की ढाणियों तक भी गलियों का निर्माण, पेयजल, बिजली, और पार्कों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों को भी माडल बनाया जा सके। इस अवसर पर मनोनीत पार्षद राममेहर ठेकेदार, विपुल शर्मा, राकेश सिंदौरा, बलमंत, डीएसपी ऋषभ सोढ़ी, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रणबीर, बिजली निगम एसडीओ गुलशन कुमार उपस्थित रहे।

डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिढ़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक समस्या का समयबद्ध और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके।


ये खबर भी पढ़ें : हरियाणा में 16 आईपीएस, 20 एचपीएस की ट्रांसफर, कई जिलों के SP बदले

By Pardeep kaushik

प्रदीप कौशिक सीनियर पत्रकार हैं। इन्हें पंजाब केसरी, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज पेपर में काम करने का 10 साल का अनुभव है। हरियाणा की खबरों विशेषकर मौसम, रोडवेज, हेल्थ, रेलवे की खबरों पर प्रदीप कौशिक की मजबूत पकड़ है। सभी खबरें तथ्यों पर आधारित होती हैं।