Jind Crime Update : हरियाणा के जींद जिले में बिजली कर्मी से झगड़े में बीच बचाव कर रहे एक युवक को गांव के ही व्यक्ति ने गोली मारकर घायल कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड की डिमांड की है, ताकि आरोपी ने जिस हथियार से युवक को गोली मारी है, उसको बरामद किया जा सके। हालांकि गोली लगकर घायल हुए युवक की आरोपी के साथ कोई झगड़ा नहीं था।
घायल के नरवाना के नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया है और उसकी हालात खतरे से बाहर है। पकडे गए आरोपी की पहचान बसाबा राम वासी धमतान साहिब जिला जींद के रुप में हुई है
Jind के नरवाना में इस प्रकार हुआ घटनाक्रम
उचाना के डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि 19 जून की सुबह बिजली निगम को सूचना मिली थी कि गांव हरनामपुरा में बिजली की लाइन में फाल्ट आया हुआ है। इसकी सूचना पाकर बिजली निगम कर्मचारी गांव हरनामपुरा में पहुंचा था और वह बिजली लाइन के फाल्ट को ठीक करने के लिए ट्रांसफार्मर से लाइन को बंद कर दिया।
बिजली का कट लगने के बाद गांव धमतान साहिब निवासी बसाबा राम पहुंचा। जहां पर बिजली बंद करने को लेकर वह बिजली कर्मचारी के साथ झगड़ा करने लगा। जहां पर दोनों के बीच में ज्यादा कहासुनी हो गई। जब दोनों के बीच में झगड़ा चल रहा था तो इसी दौरान सैर करते हुए गांव हरनामपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह पहुंच गया।
जहां पर दोनों के बीच में झगड़े को शांत करने का प्रयास करने लगा। सुरेंद्र सिंह का बीच बचाव आरोपी बसावा राम को पंसद नहीं आया और उसने अपना लाइसेंसी हथियार निकालकर पांच-छह फायर कर दिए। इसी दौरान बिजली कर्मी को पीछे हट गया, लेकिन इसी दौरान बीच बचाव कर रहे सुरेंद्र के सातल में गोली लगी।

गोली मारने के तुरंत बाद ही आरोपी बसाबा राम वहां से फरार हो गया। बाद में नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद उचाना के डीएसपी संजय सिंह के नेतृत्व में टीम गठन किया गया। सदर थाना नरवाना पुलिस ने घायल हुए युवक सुरेंद्र की शिकायत पर गांव धमतान साहिब निवासी बसाबा राम के खिलाफ हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।
जींद पुलिस अधीक्षक कुलदीप ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए नरवाना, SHO सदर नरवाना व साइबर सेल जींद की एक विशेष टीम का गठन किया। जिस पर सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम तुरंत एक्टिव हो गई और आरोपी की तलाश में रेड शुरू की गई और 20 जून को पुलिस टीम ने आरोपी को काबू कर लिया जिसे कोर्ट में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल कर नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसे भी पढ़े : हरियाणा सरकार ने जमीन अदला-बदली नियमों में किया बदलाव, अब लेनी होगी मंजूरी

