NEET UG Exam : हरियाणा में 175 केंद्रों पर होगी नीट यूजी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े प्रबंधNEET UG Exam : हरियाणा में 175 केंद्रों पर होगी नीट यूजी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

NEET UG Exam :परीक्षा दोबारा 21 जून को होने जा रही है। पिछली बार हुई परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद इस बार प्रशासन सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रहा है। हरियाणा में 175 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में 65 हजार से अधिक उम्मीदवार भाग लेने वाले हैं। परीक्षा से पहले प्रशासन द्वारा सुरक्षा के सभी पहलुओं को पूरा किया जा रहा है। इसके लिए मल्टी लेयर सुरक्षा व्यवस्था तैयार की जा रही है।

नीट यूजी परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज द्वारा भी खास प्रबंध किए गए हैं। क्योंकि हरियाणा के 19 शहरों में यह परीक्षा हो रही है, ऐसे में सभी जगह रोडवेज डिपो पर विशेष व्यवस्था रहेगी। प्रश्न पत्र को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो, इसको भी सुनिश्चित किया जा रहा है। बेहद कड़े सुरक्षा घेरे के बीच प्रश्न पत्र और परीक्षा सामग्री परीक्षा केंद्र तक पहुंचाई जाएगी।

NEET UG Exam : होंगे सुरक्षा की खास प्रबंध

दरसअल प्रश्न पत्र जिला स्तर पर खजाना कार्यालय यानी ट्रेजरी तक पहुंचने से लेकर परीक्षा केंद्र तक सामग्री के लिए बहुत ही कड़े प्रबंधन किए गए हैं। इसके लिए सुनिश्चित किया गया है कि सभी प्रकार की सामग्री ले जाने वाले वाहन खासतौर पर जीपीएस से लैस होंगे। इन वहानों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए पुलिस की खास सुरक्षा तैनात रहेगी। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरा की खास निगरानी रहेगी। इतना ही नहीं परीक्षा केंद्र की लाइव मॉनिटरिंग चलेगी, जिस पर सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी।

परीक्षा केंद्रों पर भी नजर

प्रशासन की नजर परीक्षा के दौरान नीट परीक्षा केंद्रों पर भी रहेगी। इसके लिए नेशलन टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए द्वारा खास व्यवस्था की गई है। हरियाणा में 19 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर 21 जून को दोपहर 12 बजे से परीक्षा शुरू होगी। यह परीक्षा 2 चरणों में होगी। सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों को भी तीन स्तर पर जांचा जा रहा है।

हर परीक्षा केंद्र के लिए नोडल अधिकारी

प्रशासन सुनिश्चित करना चाहता है कि किसी भी स्तर पर कोई चूक नहीं रहे। ऐसे में जिला कोषागार यानी ट्रेजरी तक परीक्षा सामग्री पहुंचने के बाद इसको परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए भी नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। क्योंकि जिला ट्रेजरी तक भारतीय वायुसेना की पुलिस द्वारा सुरक्षा दी जा रही है।

ऐसे में अब प्रशासन के पास आने के बाद इसकी सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है। इसके लिए योजना है कि हर परीक्षा केंद्र पर परीक्षा सामग्री सरकारी वाहन से ही जाएगी। इसके लिए गाड़ी में सामग्री लोड होने से लेकर सेंटर पर पहुंचने तक सभी अधिकारी अपने-अपने स्तर पर सील की जांच करेंगे।

यह भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को दी राहत, अब 45 दिन की बजाए 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर

2 मई को हुई थी परीक्षा

इससे पहले नीट यूजी की परीक्षा 2 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने के बाद इस परीक्षा को रद्द करना पड़ा। अब दोबारा से परीक्षा आयोजित की जा रही है। ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और जिला प्रशासन किसी भी स्तर पर कोई भी चूक नहीं छोड़ना चाहता। इसके लिए परीक्षा करवाने वाले सभी जिलों में डीसी के स्तर पर बैठक हो चुकी हैं।

परीक्षार्थियों के लिए भी कड़ी सुरक्षा जांच

इतना ही नहीं परीक्षा केंद्र में जाने वाले उम्मीदवारों के लिए भी प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा जांच की व्यवस्था की गई है। ताकि कोई भी उम्मीदवार किसी भी अनुचित माध्यम को प्रयोग नहीं कर सके। सबसे बड़ी बात यह है कि पहली पाली में होने वाली परीक्षा के लिए सुबह 11:30 के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा उम्मीदवार को अपना परीक्षा का एडमिट कार्ड और इसके साथ 2 फोटो और फोटो युक्त पहचान पत्र भी साथ रखना होगा। साथ ही ब्लूटूथ, स्मार्ट वाच, मोबाइल फोन या अन्य इसी प्रकार का गैजेट साथ नहीं ले सकेंगे।

By Dharmbir Sharma

मैं धर्मबीर दैनिक जागरण में बतौर चीफ रिपोर्टर के तौर पर तीन साल तक सेवाएं दी। इससे पहले लगातार दस साल तक देश का प्रमुख समाचार पत्र अमर उजाला में चीफ रिपोर्टर के पद पर कार्यरत रहा। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक पंजाब केसरी, दैनिक आज समाज भी कई संस्थानों के साथ काम कर चुका हूं। 19 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। फिलहाल मेरा डिजिटल प्लेटफार्म हरियाणा डेयरी के नाम से फेसबुक, यूट्यूब चल रहा है।