CET Group-D सीईटी ग्रुप-डी के इन अभ्यर्थियों को फीस में दी छूट, प्रमाण-पत्रों की वैधता के लिए जारी की गाइडलाइनCET Group-D सीईटी ग्रुप-डी के इन अभ्यर्थियों को फीस में दी छूट, प्रमाण-पत्रों की वैधता के लिए जारी की गाइडलाइन

न्यू सीरिज न्यूज, चंडीगढ :
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा शुरू किए गए सीईटी-ग्रुप डी (CET Group-D) के आवेदन को लेकर प्रदेश के युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर पंजीकरण करवाने के लिए काफी युवा दिखाई दे रहे है।

इसी बीच में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने ग्रुप डी की भर्ती के लिए दस्तावेजों की गाइडलाइन जारी की है। अगर इस गाइडलाइन का प्रयोग नहीं हुआ तो अभ्यार्थी का आवेदन रद हो सकता है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने गाइडलाइन जारी करते हुए बताया कि सीईटी ग्रुड डी को लेकर युवाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। अब तक प्रदेश के 77,735 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवा चुके है। इसी तरह 26,041 अभ्यर्थी अपने आवेदन को आयोग के को अंतिम रूप से जमा करवा चुके है।

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि अभ्यार्थी किसी भी अफवाह पर विश्वास नहीं करे, अगर कोई संदेह है तो तुरंत ही आयोग की अधिकारिक वेबसाइट या फोन नंबर पर संपर्क सकते है।

उन्होंने कहा कि आयोग ग्रुप डी की भर्ती की प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी व योग्यता के आधार पर करने वाला है। इसलिए कोई भी युवा किसी के बहकाव में नहीं आए और अफवाह नहीं फैलाए। आयोग की तरफ से ग्रुप डी की भर्ती को लेकर समय-समय पर अधिकारी माध्यम से युवाओं को सूचित करता रहेगा।

CET Group-D के आवेदन को करें सावधानीपूर्वक

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि अभ्यार्थी को आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करते हुए पूरी सावधानी बरतनी है। आवेदन करने से पहले जांच कर ले उनके पास सभी दस्तावेज आयोग की गाइडलाइन के अनुसार है। आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की गलत जानकारी नहीं दे और आवेदन को अंतिम रूप से जमा करें।

CET Group-D के इन अभ्यार्थियों को आवेदन फीस में मिलेगी छूट

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने ग्रुप डी (CET Group-D) के आवेदन करने वाले युवाओं के लिए गाइडलाइन जारी की है। उनकी गाडलाइन के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने आयोग की वेबसाइट पर पहले ही मोबाइल नंबर एवं ई-मेल पंजीकृत किया हुआ है अब भी उसी का प्रयोग कर सकते हैं।

जिन अभ्यार्थियों ने सीईटी ग्रुप सी में आवेदन करते हुए फीस जमा कराई थी, उनको अब दोबार फीस जमा करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में ग्रुप सी में आवेदन में फीस जमा करवाने वाले अभ्यार्थियों को ग्रुप डी की फीस में छूट मिलने वाली है।

ऐसे में ग्रुप-सी 2025 के लिए पूर्व में पंजीकरण कर चुके अभ्यर्थी उसी मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड का उपयोग कर ग्रुप-डी के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन अभ्यार्थियों को यह ध्यान रखना है कि अब वह अपनी पात्रता से संबंधित जानकारी को बदल सकते हैं।

अगर किसी अभ्यार्थी को पुराना पासवर्ड याद नहीं है तो वह अपने मोबाइल नंबर का प्रयोग करके उसके पासवर्ड की जानकारी ले सकता है।

CET Group-D के इन अभ्यार्थियों का आवेदन हो जाएगा रद

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि जो अभ्यार्थी एक से ज्यादा आवेदन करते है तो आयोग उनकी सदस्यता को रद कर सकता है। ऐसे में अभ्यार्थियों को पूर्ण जानकारी के साथ एक ही आवेदन करे, ताकि वह ग्रुप डी की परीक्षा में भाग ले सके।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की जानकारी, सहायता अथवा शिकायत के लिए CET Group-D अभ्यर्थी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के हेल्पलाइन नंबर 9063493990 पर संपर्क कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

CET Group-D के लिए प्रमाण-पत्रों की वैधता

1 अधिवास (Domicile) प्रमाण-पत्र
आवेदन की अंतिम तिथि 03-07-2026 से पूर्व जारी

2 डीएससी / ओएससी प्रमाण-पत्र
13-11-2024 से 03-07-2026 तक जारी

3 बीसीए / बीसीबी / ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र
01-04-2026 से 03-07-2026 तक जारी

4 भूतपूर्व सैनिक / दिवंगत भूतपूर्व सैनिक के पारिवारिक सदस्य का पात्रता प्रमाण-पत्र
20-06-2025 से 03-07-2026 तक जारी

5 दिव्यांगजन (PwBD) प्रमाण-पत्र
आवेदन की अंतिम तिथि 03-07-2026 से पूर्व जारी

6 उत्कृष्ट खिलाड़ी (ESP) खेल ग्रेडेशन प्रमाण-पत्र
15-11-2018 से 03-07-2026 तक जारी

 

25 साल से योग की अलख जगा रहे डॉ. विरेंद्र कुमार, योगा कर 8 दंपत्तियों की सूनी गोद हुई हरी

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।