CM Announcement सीएम नायब सैनी ने योग दिवस पर की दस बड़ी घोषणाएंCM Announcement सीएम नायब सैनी ने योग दिवस पर की दस बड़ी घोषणाएं

न्यू सीरिज न्यूज, पंचकूला
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को योग दिवस के अवसर पर दस बड़ी घोषणाएं (CM Announcement) की। यह सभी घोषणा योग से संबंधित है और इन घोषणाओं का असर शिक्षा विभाग व प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले युवाओं पर आने वाला है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार का मकसद है कि हर व्यक्ति तक योग पहुंचे और वह जीवन का आधार बन सके। मुख्यमंत्री ने पंचकूला में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दस घोषणाएं की। पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में 16 मित्र देशों के सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया और योग की बारीकियों को नजदीक से जाना।

CM Announcement पंचकूला में योग करते हुए विभिन्न देशों के प्रतिनिधि।
CM Announcement पंचकूला में योग करते हुए विभिन्न देशों के प्रतिनिधि।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि योग इस बात का प्रमाण है कि योग सीमओं, भाषा और संस्कृतियों से दूर संपूर्ण मानवता को एक सूत्र में जोड़ने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि आज भारत के योग की पूरे देश में धमक दिखाई दे रही है। उन्होंने से प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि वह प्रतिदिन 30 मिनट योग को दे, ताकि वह स्वस्थ्य रहेंगे तो राष्ट्र के निर्माण में अपना अहम योगदान दे सकते हैं।

हरियाणा 10 CM Announcement

1. वर्तमान शैक्षणिक सत्र वर्ष 2026 27 में योग को कक्षा छठी के पाठ्यक्रम में किया जा चुका है शामिल

2. आगामी शैक्षणिक सत्र में कक्षा तीन से कक्षा नौवी तक सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम में योग को किया जाएगा लागू

3. प्रदेश के सभी विद्यालयों में योग तथा योग शिक्षा को नियमित रूप से प्रोत्साहित करने के लिए सभी PTI, DPED, PGT तथा चिन्हित PRT शिक्षकों को योगासनों का विशेष प्रशिक्षण किया जाएगा प्रदान

4. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग तथा हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में योग से संबंधित कुछ प्रश्नों को अनिवार्य रूप से किया जाएगा शामिल

5. मोरनी में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के क्षेत्र में की जाएगी एक राज्य स्तरीय संस्थान की स्थापना

6. प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालय में स्थापित किया जा रहे पांच सेंटर आफ एक्सीलेंस में योग को भी एक प्रमुख घटक के रूप में किया जाएगा शामिल

7. हरियाणा के सभी उच्च शिक्षा संस्थानों के भारत विभागों का नाम परिवर्तित कर भारत एवं योग विभाग किया जाएगा8.8.

8. राज्य की खेल नीति में योगासन को एक खेल विद्या के रूप में किया जाएगा शामिल

9 . योग पाठ्यक्रम में आयुर्वेद के पाठ्यक्रम के कुछ अंशों को किया जाएगा शामिल

10. पूर्व में स्वीकृत आयुष योग/ कोच निरीक्षक के रिक्त पदों पर शीघ्र की जाएगी नियुक्तियां

 

सीईटी ग्रुप-डी के इन अभ्यर्थियों को फीस में दी छूट, प्रमाण-पत्रों की वैधता के लिए जारी की गाइडलाइन

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।