Haryana News mutation after property registration land records will auto-updateHaryana News mutation after property registration land records will auto-update

न्यू सीरिज न्यूज, चंडीगढ़। (Haryana news) : हरियाणा में जमीनों की रजिस्ट्री करवाने के बाद होने वाली इंतकाल (म्यूटेशन) प्रक्रिया को (Registry update) पहले से तेज और पारदर्शी बनाने के लिए राजस्व विभाग द्वारा बड़ा अपडेट किया जा रहा है। इसके तहत रजिस्ट्री होते ही ऑटो म्यूटेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 16वें दिन जमीन का आटोमेटिक इंतकाल दर्ज हो जाएगा।

बताते चलें कि हरियाणा सरकार ने इस नई व्यवस्था को लागू करने के आदेश दे दिए हैं और जल्द ही राजस्व विभाग के सॉफ्टवेयर को अपडेट करने का काम शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद जो भी जमीन की रजिस्ट्रियां होंगी, उनका इंतकाल 16वें दिन तक अपने आप दर्ज हो जाएगा। इसके तहत प्रदेश के सभी पटवारियों को एक विशेष डिजिटल आईडी दी जा रही है, जिसके माध्यम से वे मोबाइल या टैबलेट से सीधे ऑटो म्यूटेशन प्रक्रिया को संचालित कर सकेंगे।

Haryana news : आटो म्यूटेशन सिस्टम कैसे करेगा काम

जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद आटो म्यूटेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह चरणबद्ध होगी। पहले दिन पटवारी के स्तर पर जमीन की रजिस्ट्री होते ही भूमि रिकॉर्ड में ऑनलाइन एंट्री शुरू हो जाएगी। पटवारी को तीन दिन के भीतर अपना काम पूरा करना होगा। इसके बाद अगर पटवारी द्वारा कोई फाइल लंबित नहीं रखी जाती तो यह कानूनगो के स्तर पर चली जाएगी और कानूनगो के पास फाइल की जांच और वेरिफिकेशन के लिए 3 दिन का समय होगा। कानूनगो को भी 3 दिन के भीतर वेरिफिकेशन कंप्लीट कर के देनी होगी।

Haryana News mutation after property registration land records will auto-update
Haryana News mutation after property registration land records will auto-update

इसके बाद फाइल एसडीएम के स्तर पर चली जाएगी और कानूनगो की स्वीकृति के बाद मामला एसडीएम कार्यालय तक पहुंचेगा। यहां आवश्यक परीक्षण के लिए 10 दिन निर्धारित किए गए हैं। 10 दिन के भीतर इंतकाल दर्ज करना होगा। अगर किसी तरह की आपत्ति या अड़चन नहीं आती है तो 16वें दिन सॉफ्टवेयर आटोमेटिक इंतकाल दर्ज कर देगा और यूटेशन अपने आप पूर्ण माना जाएगा।

Haryana में पटवारियों को मिल रहे हाई-टेक टैबलेट

राजस्व विभाग ने हरियाणा के 2,600 पटवारियों को विशेष हैंडहेल्ड टैबलेट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन टैबलेट के माध्यम से पटवारी खेतों में ही जाकर भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन, म्यूटेशन एंट्री और अन्य कार्य ऑनलाइन कर सकेंगे। राजस्व विभाग का मानना है कि इससे लोगों को बार-बार पटवारखानों और तहसीलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे तथा भूमि रिकॉर्ड संबंधी कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी।

Haryana में 1500 नए पटवारियों की भी होगी नियुक्ति

राजस्व विभाग में हाल ही में भर्ती हुए लगभग 2,700 पटवारियों में से करीब 1,500 पटवारियों को सीधे विभाग में तैनात किया जा रहा है। इनकी नियुक्ति से लंबे समय से चल रही कर्मचारियों की कमी दूर होने की उम्मीद है। नए पटवारियों को डिजिटल माध्यमों और आधुनिक राजस्व प्रबंधन प्रणाली का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

Haryana में आम लोगों को होगा फायदा, नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

हरियाणा राजस्व विभाग में आटो म्यूटेशन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद आम लोगों को फायदा मिलेगा और उन्हें दफ्तर के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे। रजिस्ट्री के बाद इंतकाल दर्ज कराने के लिए अलग से आवेदन, फाइल ट्रैकिंग और कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। इससे भूमि रिकॉर्ड अपडेट होने में लगने वाला समय भी कम होगा और विवादों की संभावना घटेगी।

By Pardeep kaushik

प्रदीप कौशिक सीनियर पत्रकार हैं। इन्हें पंजाब केसरी, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज पेपर में काम करने का 10 साल का अनुभव है। हरियाणा की खबरों विशेषकर मौसम, रोडवेज, हेल्थ, रेलवे की खबरों पर प्रदीप कौशिक की मजबूत पकड़ है। सभी खबरें तथ्यों पर आधारित होती हैं।