न्यू सीरिज न्यूज, हरियाणा
Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज ने रतिया से रोहतक के बीच में चलाई गई दो बसों के रुट में बदलाव कर दिया है। हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो बसों को इस रुट पर चलाया था, लेकिन बसों को इस रुट पर बहुत कम यात्री मिले।
इसके कारण यह दोनों बसें घाटे में चल रही थी। रोडवेज विभाग की टीम ने जब सर्वे किया तो यह रुट नियमों पर खरा नहीं उतारा। इसके कारण अब इन दोनों बसों को दूसरे रुट पर चलाने का निर्णय लिया गया है। आपको बता दे कि हरियाणा रोडवेज ने इसी माह रतिया से शुरु की गई दो बसों के रुट को रोहतक की बजाय रतिया से वाया भिरडाना, हिसार व सिरसा के बीच चलाने की तैयारी की जा रही।
एक बस को रोडवेज ने हाल ही में रतिया से वाया भिरडाना, एमपी रोही, बड़ोपल से हिसार व सिरसा के बीच शुरु कर दिया है। अब दूसरी बस को भी हिसार से रोहतक की बजाय सिरसा तक चलाया जाएगा। यात्रियों की संख्या व रुट को चेक करने के लिए टीएम सुरेंद्र सिंह ने चेकिंग भी की।
यात्रियों की कम संख्या के चलते ही रोडवेज को ये निर्णय लेना पड़ा। रोडवेज ने रतिया से रोहतक के लिए सुबह साढे 6 बजे व साढ़े 8 बजे के दो बसे शुरु की थी। दोनों बसे रतिया के नये बस स्टैंड के काउंटर 4 से रवाना होकर वापसी में रोहतक बस स्टैंड के काउंटर नंबर 6 से रतिया के लिए सुबह 11 बजे व दोपहर 1 बजे रवाना होती है।
Haryana Roadways ने चालकों-परिचालकों की राय के बाद लिया फैसला
बसों को ग्रामीण रुटों से जोडते के लिए रतिया से मुख्य मार्ग की बजाय ग्रामीण लिंक रोड के जरिये भेजना शुरु किया जिससे ग्रामीण को भी बस की सुविधा का फायदा मिले। बस रतिया से – हमजापुर, अहरवां, भिरडाना, झलनियां, एमपी रोही, बड़ोपल, अग्रोहा से हिसार से महम होते हुए रोहतक पहुंचती है।
इसी रुट से बस वापस रतिया आती है। हालांकि बस को ग्रामीण रुट के लिए तो यात्री मिल रहे है लेकिन रतिया से सीधा हिसार व रोहतक के लिए यात्रियों की कमी है। जिससे हिसार के बाद बस में सीधी सवारी नहीं मिल रही। आमतौर पर रोहतक जाने के लिए यात्री रतिया से फतेहाबाद, हिसार महम रुट का इस्तेमाल करते है।
यात्रियों की कम संख्या के चलते विभाग ने दोनों बसों के चालकों परिचालकों से राय मांगी। यात्रियों की कम संख्या के चलते बस को रतिया से अहरवां, भिरडाना, झलनियां, एमपी रोही, बड़ोपल, अग्रोह्म से हिसार व वापसी में हिसार से सिरसा चलाने का प्लान बनाया है।
Haryana Roadways की इस बस का बदला रूट
Haryana Roadways के टीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रोडवेज ने रतिया से रोहतक के लिए दो बसें शुरु की थी। यात्रियों की समस्या को लेकर एक बस का रुट बदल दिया है जबकि दूसरी बस को भी बदला जाएगा। बसों को अब रतिया से रोहतक की बजाय भिरडाना व एमपी रोही से हिसार व सिरसा के बीच चलाया जाएगा।

