न्यू सीरिज न्यूज, हिसार
Hisar Six Lane Highway project : हिसार शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग हरियाणा ने नया प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत शहर में वाहन बिना किसी बाधा के चलते रहे, इसके लिए फोरलेन मार्ग को सिक्सलेन बनाने का प्रस्ताव बनाया गया है।
लोक निर्माण विभाग ने फेज-2 के तहत तुलसी चौक से लेकर सिरसा चुंगी तक के फोरलेन मार्ग को सिक्सलेन करने का प्लान तैयार किया है। करीब 1600 मीटर लंबे इस टुकड़े को चौड़ा करने के लिए 34.15 करोड़ रुपए का एस्टीमेट तैयार किया गया है, जिसे अंतिम मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों के पास बुधवार को मुख्यालय भेजा गया है।
Hisar Six Lane Highway होगा पोल व तार मुक्त
इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि सड़क के ऊपर बिजली और टेलीफोन के तारों का जाल नजर नहीं आएगा। पूरा रोड वायर-फ्री होगा क्योंकि बिजली और अन्य यूटिलिटी लाइनों को अंडरग्राउंड किया जा रहा है। बीएंडआर के एक्सईएन जतिन खुराना ने बताया कि प्रोजेक्ट को लेकर एस्टीमेट तैयार हो गया है। निर्माण पर करीब 34.15 करोड़ रुपए खर्च आएंगे। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद फाइनल एस्टीमेट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी
Hisar Six Lane Highway को लेकर 45 से ज्यादा अवैध कब्जे, विभाग थमाएगा नोटिस
हिसार सिक्सलेन मार्ग प्रोजेक्ट (Hisar Six Lane Highway project ) को अमलीजामा पहनाने से पहले विभाग ने पूरी मुस्तैदी के साथ इस पूरे रूट की निशानदेही (पैमाइश) करवाई थी। इसमें पता चला कि शहर के इस मुख्य रोड पर 45 से ज्यादा लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं।
बीएंडआर विभाग ने अब इन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। विभाग जल्द ही इन सभी कब्जाधारियों को नोटिस थमाने जा रहा है, ताकि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले रास्ता साफ करवाया जा सके।
Hisar Six Lane Highway प्रोजेक्ट में बिजली निगम को 5 करोड़, वन विभाग को मिलेंगे 50 लाख
लोक निर्माण विभाग हरियाणा द्वारा तैयार किए गए हिसार सिक्सलेन मार्ग प्रोजेक्ट के लिए अलग-अलग विभाग का एस्टीमेट बनाया गया है। 34.15 करोड़ रुपए के इस कुल एस्टीमेट में अलग-अलग विभागों के काम और उनकी शिफ्टिंग का खर्च भी शामिल गया है।
इसमें बिजली निगम तारों को पूरी तरह अंडरग्राउंड करने के लिए 5 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है। पब्लिक हेल्थ ने सीवरेज और पानी की पाइपलाइनों को व्यवस्थित करने के लिए 1.5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। वनविभाग को सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले पेड़ों और पर्यावरण संबंधी कार्यों के लिए 50 लाख रुपए का प्रावधान है।
अभी दोनों ओर 7-7 मीटर चौड़ी सड़क जो 10.5-10.5 मीटर होगी
लोक निर्माण विभाग के अनुसार हिसार सिक्सलेन मार्ग प्रोजेक्ट (Hisar Six Lane Highway project ) के बनने के बाद सड़क के दोनों तरफ साढ़े 10-10 मीटर चौड़ाई मिलेगी, जिससे वाहनों की आवाजाही बेहद सुगम हो जाएगी। वर्तमान में इस रोड की चौड़ाई 7-7 मीटर दोनों तरफ है।
अंडरग्राउंड डक्ट सिस्टमः सड़कों पर बार-बार होने वाली खुदाई को रोकने के लिए एक विशेष अंडरग्राउंड डक्ट (कंक्रीट की टनल) तैयार किया जाएगा। इसी डक्ट के भीतर से बिजली, टेलीफोन और इंटरनेट की तमाम केबलें निकाली जाएंगी।

