Haryana Weather राजस्थान में चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से हरियाणा का बदलेगा मौसमHaryana Weather राजस्थान में चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से हरियाणा का बदलेगा मौसम

न्यू सीरिज न्यूज, वेदर रिपोर्ट
Haryana Weather Update : हरियाणा के जिलों में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। पूरे हरियाणा में दिन और रात के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी बादलों की आवाजाही तो कभी तेज धूप के कारण लोग असमंजस में हैं।

क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र बावल में लगे आईएमडी के आटोमैटिक वेदर स्टेशन पर शुक्रवार को जींद में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।  दिन में उमसभरी गर्मी भी रही, जिसने लोगों के खूब पसीने छुड़ाए।

Haryana Weather अगले 4 दिन करेगा परेशान

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आगामी 3-4 दिनों के दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उसके बाद राहत की उम्मीद है। आने वाले दिनों में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा।

लगातार चलने वाली दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के असर से वातावरण में नमी बढ़ेगी, जिससे हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी पसीने छुड़ाने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ेगा। उमस के इस दौर के बीच 28 और 29 तारीख को एक नया और अपेक्षाकृत मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

इस नए सिस्टम के आने से हवाओं का रुख बदलेगा और क्षेत्र के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के इलाकों में मानसून जुलाई महीने की शुरूआत में पहुंचने की संभावना बन रही है। तब तक प्री-मानसून की गतिविधियां और पश्चिमी विक्षोभ ही गर्मी से फौरी यहत दिलाते रहेंगे।

Haryana Weather क्यों बदल रहा

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि वर्तमान समय में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से राजस्थान के मध्य हिस्सों पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बन रहा है और साथ ही टर्फ रेखा भी सक्रिय हुई है।

इस प्रणाली के कारण पड़ोसी राज्य राजस्थान में आंधी, अंधड़ और बारिश-बूंदाबांदी की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। इस मौसम प्रणाली के आशिक असर के चलते ही हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर के दक्षिणी और दक्षिणी-पूर्वी हिस्सों में बादलों की आवाजाही लगातार बनी हुई है।

इसे भी पढे : अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड कॉरिडोर की केंद्र सरकार ने डेडलाइन घोषित की, 4 राज्यों से होगी कनेक्विटी

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।