न्यू सीरिज न्यूज
Train route change Schedule : दिल्ली की तरफ सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह महत्वपूर्ण समाचार है। रेलवे विभाग द्वारा दिल्ली की तरफ जाने वाली कई ट्रेनों का रुट बदल दिया गया है। अब यह ट्रेन दूसरे रास्तों से होकर निकलेगी।
ऐसे में दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों का स्टेशनों पर ठहराव से संबंधित पूरा शेड्यूल देखकर ही सवार हो। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के लिए किए जा रहे पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है।
रेलवे ने इन Train route change
उत्तर रेलवे के अनुसार, कालिंदी एक्सप्रेस (14117) का मार्ग 5, 6 और 7 अगस्त को परिवर्तित रहेगा। यह ट्रेन गाजियाबाद से दिल्ली के बजाय नई दिल्ली होकर दिल्ली किशनगंज पहुंचेगी। दिल्ली शाहदरा और दिल्ली स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा।
इसके साथ ही बालुरघाट-बठिंडा (फरक्का एक्सप्रेस) (15733) को 3 और 6 अगस्त तथा बालुरघाट-बठिंडा एक्सप्रेस (15743) 5 अगस्त को गाजियाबाद-नई दिल्ली-सब्जी मंडी मार्ग से चलाया जाएगा। इन दोनों ट्रेनों का भी दिल्ली शाहदरा और दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।
वहीं, गाड़ी संख्या 64152 दिल्ली-अलीगढ़ ईएमयू निर्धारित प्रारंभिक स्टेशन दिल्ली के बजाय 6, 7 और 8 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्टेशन से रवाना होगी। इसके अलावा अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू (64101) को 6, 7 और 8 अगस्त को गाजियाबाद-साहिबाबाद होते हुए नई दिल्ली तक चलाया जाएगा।
रेलवे ने Train route change के बारे में जारी किया शेड्यूल
रेलवे विभाग की तरफ से जिन ट्रेनों का रुट बदला है, उससे संबंधित जानकारी पहले ही आनलाइन व रेलवे विभाग की वेबसाइट पर डाल दी गई है। इसके अलावा जिन ट्रेनों का रुट बदला गया है, उनके रुट को रेलवे के ऐप पर बदलाव किया गया है और उसमें यात्रियों को ट्रेनों के ठहराव से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है।
ऐसे में दिल्ली की तरफ सफर करने वाले यात्री पहले ही ट्रेनों का ठहराव व यह ट्रेन किस स्टेशन से होकर निकलेगी, इसके बारे में जानकारी पहले ही रेलवे विभाग की वेबसाइट पर देख ले।

