Earthquake Chandigarh चंडीगढ़ में आया 6.2 के भूकंप का झटकाEarthquake Chandigarh चंडीगढ़ में आया 6.2 के भूकंप का झटका

न्यू सीरिज न्यूज

Earthquake Chandigarh : पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में शनिवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जहां पर भूकंप (Earthquake) आने से लोगों में डर का माहौल बन गया। शनिवार शाम को लोग अपने काम में व्यस्त थे, लेकिन अचानक ही भूमि हिलते हुए महसूस की।

भूकंप का पता चलते ही लोग घरों से बाहर आ गए। नेंशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार चंडीगढ़ में आया भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई है। जोकि भूकंप की तेज श्रेणियों में आती है। ऐसे में अचानक ही धरती हिलने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

Earthquake से लोगों में डर का माहौल

हालांकि भूकंप (Earthquake)  के इन झटकों से चंडीगढ़ में किसी भी जगह पर जान माल का नुकसान की खबर नहीं आई है। आपको बता दे कि चंडीगढ़ में आए भूकंप का सेंटर अफगानिस्तान रहा। आपको बता दे कि शुक्रवार को पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। आज अफगानिस्तान के साथ भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

हरियाणा के यह सरकारी स्कूल दूसरे भवनों में होंगे शिफ्ट, सीएम ने दिए आदेश

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।