Safidon Crime Police arrest drug smugglerSafidon Crime Police arrest drug smuggler

Safidon Crime Today : जींद जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सफलता हासिल की है। सफीदों अपराध शाखा पुलिस ने यूपी के नशा तस्कर को काबू किया है। यह नशा तस्कर सफीदों में नशे की खेप की सप्लाई करने के लिए आया था।

जींद पुलिस की टीम ने आरोपी के कब्जे से 280 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान उत्तरप्रदेश के बरेली जिला के गांव अंजनी निवासी सतेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया और नशे से जुड़े हुए दूसरे आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

सफीदों क्राइम (Safidon Crime) टीम ने ऐसे पकड़ा आरोपी को

अपराध शाखा सफीदों के इंचार्ज उप निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के निर्देशानुसार अपराधियों एवं नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत उनकी एक टीम स उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व मे लाभ सिंह होटल के नजदीक गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी पर थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक सफीदों में अफीम बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल बताए गए स्थान असंध-सफीदों रोड स्थित टी-पॉइंट, अनाज मंडी के पास रेड की। एक संदिग्ध युवक पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, Safidon Crime पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ करने पर युवक की पहचान उत्तरप्रदेश के बरेली जिला के गांव अंजनी निवासी सतेंद्र के रूप में हुई।

युवक की ड्यूटी मजिस्ट्रेट की हाजिरी में नियमानुसार तलाशी ली । तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की जेब से 280 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम को नियमानुसार सील कर कब्जे में लिया गया तथा आरोपी के विरुद्ध थाना शहर सफीदों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18- 61- 85 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस नशे के इस धंधे से जुड़े हुए दूसरे सरगनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है, ताकि नशे के असली तस्करों तक पहुंचा जा सके।

Safidon Crime टीम का संदेश

जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। समाज में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा तथा ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अगर आपके आसपास कोई नशे से जुड़ा हुआ कार्य करता है तो तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दे, ताकि उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

राजस्थान से दिल्ली, जेवर एयरपोर्ट के लिए 2 नई फ्लाइट सुविधा होगी शुरू

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।