Haryana Police Inspector Transfer List 2026Haryana Police Inspector Transfer List 2026

न्यू सीरिज न्यूज, चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल (Police Inspector Transfer List) करते हुए 30 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को वर्तमान कार्यस्थल से शीघ्र कार्यमुक्त होकर नई तैनाती वाले स्थान पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा जारी आदेशों में गुरुग्राम, पंचकूला, अंबाला, रोहतक, करनाल, कैथल, जींद, चरखी दादरी, नूंह, हिसार, महेंद्रगढ़, यमुनानगर, फरीदाबाद, एसीबी, एससीबी तथा अन्य पुलिस इकाइयों में व्यापक स्तर पर इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर किया गया है। पुलिस मुख्यालय, पंचकूला की ओर से जारी आदेशों के अनुसार यह तबादले जनहित एवं प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी स्थानांतरित पुलिस इंस्पेक्टर के विरुद्ध कोई विभागीय जांच लंबित है तो उसका निपटारा 15 दिनों के भीतर कर संबंधित अधिकारी को तुरंत रिलीव किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित अधिकारियों की पोस्टिंग उनके गृह जिले में न हो।

यहां देखें पूरी Police Inspector Transfer List

  • नाम               -ट्रांसफर
    सुरेंद्र सिंह – गुरुग्राम से यमुनानगर
  • नवीन कुमार – गुरुग्राम से हिसार
  • संदीप कुमार – गुरुग्राम से पंचकूला
  • वीरेंद्र खत्री – गुरुग्राम से जींद
  • सुनील कुमार – गुरुग्राम से करनाल
  • अजयबीर सिंह – गुरुग्राम से नूंह
  • सुरेंद्र सिंह – गुरुग्राम से कैथल
  • राम किशन – गुरुग्राम से रोहतक
  • रूपेश चौधरी – पंचकूला से एसीबी
  • ब्रह्मपाल – पंचकूला से सोनीपत
  • देवेंद्र कुमार – सोनीपत से कुरुक्षेत्र
  • करमबीर सिंह – सोनीपत से महेंद्रगढ़
  • विकास – झज्जर से एससीबी
  • राकेश मणि – अंबाला से कुरुक्षेत्र
  • जितेंद्र सिंह – अंबाला से हिसार
  • जसवंत सिंह – अंबाला से रोहतक
  • ऋषि पाल – अंबाला से एसीबी
  • सुरेंद्र कुमार – कुरुक्षेत्र से गुरुग्राम
  • सतीश कुमार – कुरुक्षेत्र से जींद
  • विक्रांत सिंह – कुरुक्षेत्र से चरखी दादरी
  • गुरनाम सिंह – कुरुक्षेत्र से पुलिस मुख्यालय
  • नरेश कुमार – कुरुक्षेत्र से हिसार
  • देव कुमार – कैथल से गुरुग्राम
  • राम निवास – कैथल से फरीदाबाद
  • सुलेंद्र सिंह – रोहतक से एसीबी
  • कुलदीप सिंह – रोहतक से एससीबी
  • महेश कुमार – रोहतक से अंबाला
  • सुनील – चरखी दादरी से गुरुग्राम
  • फूल सिंह – चरखी दादरी से गुरुग्राम
  • बलवान सिंह – चरखी दादरी से पंचकूला

पुलिस महानिदेशक कार्यालय का कहना है कि इस तबादला सूची से विभिन्न जिलों और विशेष इकाइयों में प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। सभी संबंधित अधिकारियों को बिना किसी अनावश्यक विलंब के नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें : IPS HCS Transfer List : हरियाणा में 16 आईपीएस, 20 एचपीएस की ट्रांसफर, कई जिलों के SP बदले

यहां देखें पूरी Transfer List

Haryana Police Inspector Transfer List 2026
Haryana Police Inspector Transfer List 2026
Haryana Police Inspector Transfer List 2026
Haryana Police Inspector Transfer List 2026

 


IAS HCS Transfer : हरियाणा में 18 IAS-HCS अफसर बदले, ट्रांसपोर्ट डीजी होंगे परभजोत सिंह

 

By Pardeep kaushik

प्रदीप कौशिक सीनियर पत्रकार हैं। इन्हें पंजाब केसरी, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज पेपर में काम करने का 10 साल का अनुभव है। हरियाणा की खबरों विशेषकर मौसम, रोडवेज, हेल्थ, रेलवे की खबरों पर प्रदीप कौशिक की मजबूत पकड़ है। सभी खबरें तथ्यों पर आधारित होती हैं।