DSSSB Job Government recruitment for 1,979 posts in Delhi check full details.DSSSB Job Government recruitment for 1,979 posts in Delhi check full details.

न्यू सीरिज न्यूज (DSSSB Job update) : देश की राजधानी में नौकरी का सुनहरा मौका आया है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीचिंग और नॉन टीचिंग के 1979 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें डेढ़ लाख रुपए तक सैलरी होगी। नौकरी के लिए क्या योग्यता है और कितनी फीस है तथा आवेदन कैसे करना है, इसके बारे में पूरी जानकारी आपको बता रहे हैं।

DSSSB ने टीचिंग में टीजीटी (TGT), जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, प्राइमरी के लिए स्पेशल एजुकेटर, आईटी असिस्टेंट और लिफ्ट ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली है। इसे लेकर 16 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं और 15 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन लिए जाएंगे।

इसके बाद ऑनलाइन आवेदन का समय नहीं मिलेगा। आवेदन के बाद 1 सितंबर 2026 से 20 सितंबर 2026 के बीच कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन एग्जाम लिया जाएगा। फीस की बात करें तो जनरल कैटेगरी के लिए फीस 100 रुपए तथा एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग के लिए फ्री रहेगी।

DSSSB भर्ती की योग्यता और पैरामीटर क्या हैं

DSSSB में निकली टीचिंग व नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती को लेकर पदों के हिसाब से शैक्षणित योग्यता तय की गई है। आयु की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु सीमा 35 साल तय की गई है। रिजर्व कैटेगरी वालों को दो साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

DSSSB Job Government recruitment for 1,979 posts in Delhi check full details.
DSSSB Job Government recruitment for 1,979 posts in Delhi check full details.

टीचिंग पदों की बात करें तो इसके लिए बीएड, डीएलएड( B.Ed, D.El.Ed या समकक्ष) जैसे डिप्लोमा कोर्स अनिवार्य हैं। इसके अलावा 12वीं पास, आईटीआई की डिग्री और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री भी कुछ पदों के लिए मांगी गई है। सैलरी की बात करें तो पद के हिसाब से अलग-अलग पे-स्केल रहेगा लेकिन 29 हजार 200 रुपए से 1 लाख 42 हजार रुपए प्रतिमाह तक सैलरी फिक्स की गई है।

DSSSB में सिलेक्शन की प्रक्रिया ये रहेगी

DSSSB में टीचिंग व नॉन टीचिंग पदों के हिसाब अलग-अगल पैरामीटर रहेंगे। टीचिंग व टैक्नीकल पदों के लिए शुरुआत में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट रहेगा। इसके बाद स्किल बेस, फिर ट्रेड टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट, फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पद के अनुसार) रहेगा। टेस्ट क्लीयर होने के बाद डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जाएगी।

क्र. सं. पद का नाम कुल रिक्तियां
टीचिंग पद (Teaching Posts)
1 TGT (कंप्यूटर साइंस) 675
2 स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) 450
3 TGT (स्पेशल एजुकेशन टीचर) 163
4 डोमेस्टिक साइंस टीचर 129
नॉन-टीचिंग एवं टेक्निकल पद (Non-Teaching & Technical Posts)
5 जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (JSA) – विभिन्न विभाग 289
6 IT असिस्टेंट (ग्रेड-A) 125
7 सब-स्टेशन अप्रेंटिस 37
8 फिटर ग्रेड-II 36
9 डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट ग्रेड-A 21
10 इलेक्ट्रिकल ओवरसियर / सब-इंस्पेक्टर 19
11 असिस्टेंट ऑपरेटर-कम-मैकेनिक (A/C) 15
12 लिफ्ट ऑपरेटर 13
13 असिस्टेंट आर्काइविस्ट ग्रेड-I 4
14 डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-B (DEO) 2
15 टेक्निकल असिस्टेंट (हिंदी) 1
कुल पद (Total Vacancies) सभी श्रेणियों का योग 1,979

स्टेप वाइज DSSSB का आवेदन करने का तरीका

सबसे पहले की DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें। यहां से अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें और जो-जो जानकारी मांगी जाए, वह भर दें। अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरने के बाद डाक्यूमेंट अपलोड करें, इसके बाद फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

अगर जनरल कैटेगरी से हैं तो 100 रुपए की फीस का ऑनलाइन भुगतान करें नहीं तो रिजर्व कैटेगरी भर के जीरो फीस का ऑप्शन चुनें। इसके बाद पूरी डिटेल को क्रॉस चेक करने के बाद आवेदन फॉर्म फाइनल सब्मिट कर दें। सबमिट के बाद प्रिंट आउट आएगा, इसे निकाल कर रख लें और पीडीएफ बना कर सेव कर लें।

By Pardeep kaushik

प्रदीप कौशिक सीनियर पत्रकार हैं। इन्हें पंजाब केसरी, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज पेपर में काम करने का 10 साल का अनुभव है। हरियाणा की खबरों विशेषकर मौसम, रोडवेज, हेल्थ, रेलवे की खबरों पर प्रदीप कौशिक की मजबूत पकड़ है। सभी खबरें तथ्यों पर आधारित होती हैं।