Haryana Crime हरियाणा में 130 रुपये के टोल को लेकर मैनेजर को कुचला, स्कॉर्पियो सवार युवकों ने दिया अंजामHaryana Crime हरियाणा में 130 रुपये के टोल को लेकर मैनेजर को कुचला, स्कॉर्पियो सवार युवकों ने दिया अंजाम

न्यू सीरिज न्यूज, हिसार

Haryana Crime : हरियाणा के हिसार के बडोपट्टी टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो सवार चार युवकों ने 130 रुपये के टोल को लेकर टोल मैनेजर को कुचल दिया। टोल मैनेजर को कुचलकर स्कॉर्पियो सवार युवक हिसार की तरफ फरार हो गए।

स्कॉर्पियो सवार युवक ने टोल कर्मचारियों को टोल के नजदीक के होने की बात कही, लेकिन टोल कर्मी आइडी दिखाने की बात पर अड़े रहे। इस दौरान स्कॉर्पियो सवार युवकों व टोल कर्मियों के बीच में हुई बहस की वीडियो बना ली।

इस दौरान युवकों ने काफी देर तक बहस करने के बाद वहां से निकलने का प्रयास किया और टोल मैनेजर संजय शुक्ला ने बैरियर लगाकर रोकने का प्रयास किया। इसके बाद युवकों ने गाड़ी को पीछे करके तेज स्पीड में ले जाकर टोल मैनेजर संजय शुक्ला को कुचलते हुए आगे निकल गए। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार चार युवक शराब के नशे में थे।

Haryana Crime टोल के पास से पिस्तौल भी की बरामद

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और टोल मैनेजर संजय शुक्ला को हिसार के अस्पताल में लेकर गए, लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जब पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया तो वह एक पिस्तौल भी बरामद हुआ। पुलिस अब पिस्तौल किसका इसका पता लगाने में लगी हुई है।

टोल मैनेजर से ऐसा हुई कहासुनी

हिसार के बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर लगभग डेढ़ बजे स्कॉर्पियो सवार चार युवक आए। जहां पर टोल कर्मी ने पर्ची कटवाने के लिए कहा, लेकिन एक युवक ने कह दिया कि टोल के पास के गांव बहबलपुर का रहने वाला है और उनका टोल नहीं लगता है।

इस पर टोल कर्मचारी ने गांव बहबलपुर की आईडी दिखाने के लिए कहा, लेकिन युवक उनसे बहस करने लगे। टोल से आई वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक टोल कर्मी कहता है कि वह भी बहबलपुर का रहने वाला है और वह उसे पहचानता नहीं है। इसके बाद टोल कर्मी गाड़ी की आरसी की मांग करते हुए कहा कि उस पर बहबलपुर का पता होना चाहिए।

इसके बाद गाड़ी सवार कहता है कि वह आधार नंबर देख लो, नहीं तो 112 को बुला लो और उसके बाद जाने देना। काफी देर तक बहस के बाद चालक ने गाड़ी को पीछे किया और तेज रफ्तार में टोल मैनेजर संजय शुक्ला को सीधी टक्कर मार दी।

इसके बाद फिर से गाड़ी पीछे की और सड़क पर गिरे हुए टोल मैनेजर संजय शुक्ला को कुचलता हुआ हिसार की तरफ निकल गया। टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल संजय शुक्ला को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़े : नीट परीक्षा बाद लापता छात्रा का शव मिला नदी, मोबाइल लोकेशन से पहुंची पुलिस

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।