Jind Breaking News जींद में कालेज के पास चल रहा था देह व्यापार, होटल पर छापेमारी करके 6 पकड़ेJind Breaking News जींद में कालेज के पास चल रहा था देह व्यापार, होटल पर छापेमारी करके 6 पकड़े

न्यूज सीरिज न्यूज, जींद
Jind Breaking News Update : जींद पुलिस ने सोमवार को छापेमारी करके देह व्यापार करने में संलिप्त 6 लोगों को पकड़ा है। सिविल थाना पुलिस ने जींद के महिला कालेज के पास एक होटल पर छापेमारी करके देह व्यापार का पर्दाफाश किया और वहां से तीन महिलाओं सहित 6 लोगों को पकड़ा है।

इसमें तीन महिला व तीन पुरुष शामिल है। पुलिस ने छह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह के आदेश पर पुलिस ने अपराध एवं अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान चलाया हुआ है।

इसी कड़ी में होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है ।

थाना सिविल लाइन जींद के प्रभारी पी/उप निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि उन्हें महिला कॉलेज के समीप स्थित कुछ होटलों में देह व्यापार संचालित होने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा यह ऑपरेशन चलाया गया।

फर्जी ग्राहक के माध्यम से होटल संचालकों से संपर्क स्थापित कर सौदा तय किया गया, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान होटल से तीन महिलाओं व तीन पुरुषों को मौका पर काबू किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी होटल की आड़ में अनैतिक देह व्यापार गतिविधियों का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने मौके से नकदी तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

इस संबंध में थाना सिविल लाइन जींद में आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 6 के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा इस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

जींद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अगर दूसरी जगह पर भी ऐसा करते हुए की सूचना मिली तो पुलिस द्वारा वहां पर भी छापेमारी की जाएगी। पुलिस अब पकड़े हुए आरोपितों को अदालत में पेश करेगी और इस धंधे में शामिल अन्य आरोपितों के बारे में पूछताछ करेगी।

Jind Breaking News  जींद में कालेज के पास चल रहा था देह व्यापार, होटल पर छापेमारी करके 6 पकड़े
Jind Breaking News जींद में कालेज के पास चल रहा था देह व्यापार, होटल पर छापेमारी करके 6 पकड़े

Jind Breaking News  लोग भी थे परेशान

जींद के महिला व पुरुष कालेज के आसपास कई होटल खुले हुए है। जहां पर अनैतिक कार्य के चलते लोग परेशान है। इसके कारण यहां पर मंचले युवाओं का जमावड़ा लगा रहता है, इसके कारण कालेज में पढ़ने आने वाली छात्राओं को भी परेशानी होती है।

इसे भी पढ़े : सरकारी स्कूल में पढ़ नीट में 65 वां रैंक हासिल कर पहले डाक्टर, अब सेना में कैप्टन बनी हरियाणा की बेटी

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।