न्यू सीरिज न्यूज, Health News : हरियाणा सरकार ने प्रदेश में जिला स्तर के 18 सरकारी अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की मंजूरी दी है तो साथ ही ब्लॉक लेवल पर 16 अस्पतालों में डायलिसिस सेवाएं शुरू करने की स्वीकृति दी गई है। इससे मरीजों को काफी फायदा होगा।
चंडीगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की अध्यक्षता में स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें 18 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रस्तावों तथ रेट कांट्रेक्ट को अप्रूवल दी गई। मंत्री आरती राव (arti Singh Rao) ने बताया कि 18 करोड़ रुपए की राशि से जिला स्तर के 18 अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट और टैंक स्थापित करवाए जाएंगे।
इसके अलावा पीपीपी मोड पर उपमंडल स्तर के 16 सिविल अस्पतालों में डायलिसिस (PPP Model Dialysis) सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसके अलावा थैलेसीमिया मरीजों व मोतियाबिंद के उपचार के लिए जरूरी दवाओं तथा उपकरणों की खरीद को भी बैठक में अप्रूवल दी गई। इससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर अधिक सुविधाएं और बेहतर उपचार मिल सकेगा।

Health News : साढ़े 9 करोड़ रुपए होंगे ऑक्सीजन प्लांट पर खर्च
हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग की हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में अप्रूव हुई 18 करोड़ की राशि में से साढ़े 9 करोड़ रुपए अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट और टैंक बनाने पर खर्च होंगे। इनका दो साल का कांट्रेक्ट भी होगा। करीब 1 करोड़ 85 लाख रुपए से 50 यूनानी दवाओं की खरीद की जाएगी और 44 लाख रुपए मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए इंट्राओकुल लेंस पर खर्च किए जाएंगे। वहीं 82 लाख रुपए से थैलेसीमिया मरीजों की दवाएं ली जाएंगी।
Health News : 24 प्योर टोन ऑडियोमीटर खरीदने पर खर्च होंगे 3 करोड़
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने ये भी बताया कि सभी जिला सिविल अस्पतालों के लिए 24 प्योर टोन ऑडियोमीटर खरीदे जाएंगे। इस पर 3 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी और इसका 2 साल के रेट का कांट्रेक्ट तय हुआ है। हरियाणा के उपमंडल स्तर के 16 सिविल अस्पतालों में हीमोडायलिसिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए करीब 2.40 करोड़ रुपए के टेंडर (Haryana Health Budget) को भी स्वीकृति दी गई है।
Health News : जिला मुख्यालय पर ये सुविधाएं मिलेंगी
कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जिला स्तर पर सिविल अस्पताल में ही ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास रहेगा। थैलेसीमिया (Thalassemia Medicines) मरीजों को नियमित रूप से दवाएं उपलब्ध करवानी हों या फिर इंट्राओकुलर लेंस (Intraocular Lens Purchase) की खरीद से मोतियाबिंद रोगियों को समय पर और (Cataract Surgery Lens) सस्ती सर्जरी का लाभ दिलवाना हो।
यह सब कम समय में करवाने की कोशिश रहेगी। वहीं ऑडियोमीटर (Pure Tone Audiometer) की मदद से सुनने संबंधी समस्याओं की शुरुआती जांच जिला स्तर (District Civil Hospitals Haryana)पर ही संभव हो सकेगी।

