Jind News जींद जिले में 25 करोड़ रुपये की लागत से बने 42 अमृत सरोवरोंJind News जींद जिले में 25 करोड़ रुपये की लागत से बने 42 अमृत सरोवरों

न्यू सीरिज न्यूज, जींद
Jind News Local :  जींद लोक निर्माण विश्राम गृह में जिला स्तरीय अमृत सरोवर प्लस उद्घाटन समारोह का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री रहे। इससे पहले नारायणगढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्चुअल माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र की सात महत्वपूर्ण परियोजनाओं के साथ-साथ प्रदेशभर में लगभग 222 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से तैयार 325 अमृत सरोवरों का लोकार्पण किया। इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर विधायक देवेन्द्र चतुर्भुज अत्री ने जिले में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 42 अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया।

विधायक देवेन्द्र चतुर्भुज अत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास को केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं रख रही, बल्कि जनकल्याण को केंद्र में रखकर योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, आधुनिक आधारभूत ढांचे के निर्माण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दि

Jind News जींद में बने नए अमृत सरोवर कार्यक्रम में भाग लेते विधायक व अन्य नेता।
Jind News जींद में बने नए अमृत सरोवर कार्यक्रम में भाग लेते विधायक व अन्य नेता।

या जा रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर प्लस योजना जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इन सरोवरों से वर्षा जल का संचयन होगा, भूजल स्तर में सुधार आएगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। तालाबों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण से गांवों का पर्यावरण भी बेहतर होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों का संरक्षण संभव हो सकेगा।

Jind News : जींद के इन उपमंडल में बने अमृत सरोवर

विधायक ने बताया कि जिले में 42 अमृत सरोवरों में जुलाना विधानसभा क्षेत्र के 14, जींद विधानसभा क्षेत्र के 3, नरवाना विधानसभा क्षेत्र के 8, उचाना विधानसभा क्षेत्र के 12 तथा सफीदों विधानसभा क्षेत्र के 5 अमृत सरोवर शामिल हैं। इन परियोजनाओं से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

5 लाख मरीजों का इलाज, 35 हजार कोरोना सैंपल, अब रिटायर हुए डॉ. रमेश पांचाल

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।