न्यू सीरिज, न्यूज, खेल डेस्क
Success Story Krishna Ola : हरियाणा के सिवानी के गांव ढाणी मीठी के कृष्ण ओला ने कच्चे रास्तों पर रेस शुरु करके अब एशियन गेम्स तक पहचान बनाई है। कृष्ण ओला ने 800 मीटर दौड़ में 20वें एशियाई खेल 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
एशियाई खेल जापान के ऐची-नागोया में होंगे और वहां पर कृष्ण ओला अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उन्होंने 25 जून को ओडिशा में हुई दौड़ प्रतियोगिता में तेजी को दिखाकर अपना स्थान पक्का किया।
कृष्ण ओला भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर तैनात हैं। उन्होंने मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच (Success Story )तक पहचान बनाई है। वह साधारण किसान परिवार से संबंध रखते हैं। कृष्ण ओला ने बताया कि 2018 में गांव के कच्चे रास्तों पर दौड़ना शुरू किया था। शुरुआत से ही खेलों में रुचि रही है।
लेकिन गांवों में अच्छा खेल ग्राउंड, सुविधा नहीं मिल पाने के कारण कुछ खास नहीं कर सके। दसवीं पास करते ही भारतीय सेना में चयन हो गया। सेना में रहते उन्हें अपने हुनर को तराशने का मौका मिला। बेहतर खेल सुविधाएं मिलने के बाद उनके खेल में निखार आया। टेक्निक, मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास की बदौलत 2021 से नेशनल मेडल जीतते आ रहे हैं।

साधारण किसान परिवार से से निकलकर Success Story बनाई कृष्ण ओला ने
एशियन गेम्स में चयन होने वाले कृष्ण ओला की कहानी भी साधारण है। कृष्ण के पिता प्रदीप ओला ने बताया कि वे एक साधारण किसान हैं। खेती करके ही परिवार को आगे बढ़ाया है और उसका बेटा कृष्ण ओला पहले सेना में भर्ती हुआ और अब खेल की दुनिया में पहचान बना रहा है। उनका बेटा अब देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए जापान एशियन गेम्स में भागीदारी करेगा।
यह उसके व गांव के लिए गौरव का विषय है। उनको उम्मीद है कि कृष्ण अपनी मेहनत के बल एशियन गेम्स में भारत के तिरंगा को लहराने का काम करेगा। आपको बता दे कि भुवनेश्वर में 70वीं इंटर सर्विसेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कृष्ण कुमार ने 800 मीटर दौड़ में 1:48.02 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 7 वर्ष पुराना मीट रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
पटियाला में 60वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 800 मीटर दौड़ में कृष्ण कुमार ने 1:50.15 मिनट का समय निकाला और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 2021 में पटियाला में 24वीं नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कृष्ण कुमार ने 800 मीटर दौड़ 1:48.48 सेकंड में पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। 2022 में केरल के कालीकट में सीनियर नेशनल फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कृष्ण कुमार ने 800 मीटर दौड़ 1:47.43 मिनट पूरा कर स्वर्ण पदक जीता।

