Haryana Big news फतेहाबाद के थाने से 160 पेटियां शराब की गायब, 48 पुलिस कर्मियों पर गिरी गाजHaryana Big news फतेहाबाद के थाने से 160 पेटियां शराब की गायब, 48 पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज

Haryana Big News Update : हरियाणा के फतेहाबाद पुलिस के मालखाने से 160 पेटियां शराब की गायब होने का मामला सामने आया है। शराब की पेटियां गायब होने पर संबंधित थाने के 48 पुलिस कर्मचारियों पर गाज गिरी है और उनका तबादला दूसरी जगह पर कर दिया गया है।

फतेहाबाद एसपी निकिता खट्टर के आदेश पर पुलिस ने इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा संबंधित थाना में तैनात दूसरे पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है। थाने के माल खाने से शराब की पेटियां गायब होने का मामला उस समय सामने आया जब फतेहाबाद की एएसपी दिव्यांशी सिंगला रुटिन जांच के लिए मालखाने में पहुंची।

जब उन्होंने मालखाने का रिकार्ड को खंगाला तो सामने आया कि पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में पकड़ी गई 160 पेटियां गायब मिली। जब वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर एसपी निकिता खट्टर को सौंपी।

जहां पर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने मामले पर संज्ञान लेने के आदेश दिए। आदेश के आधार पर इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उनके स्टाफ में शामिल 48 पुलिस कर्मियों को हटाकर दूसरी जगह पर भेज दिया।

Haryana Big news फतेहाबाद के थाना प्रभारी को पिछले सप्ताह ही गुडवर्क के लिए किया था सम्मानित

फतेहाबाद पुलिस थाने के इंस्पेक्टर प्रलाहद सिंह को बेहतर कार्य करने के लिए पिछले सप्ताह ही पुलिस प्रशासन की तरफ से गुडवर्क करने के लिए सम्मानित किया था, लेकिन अब मालखाने से 160 शराब की पेटियां गायब होने पर उन पर गाज गिरी है।

जहां पर उसके ही थाने में बीएनएस की धारा 256 और 316(5) के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही उनको लाइन हाजिर भी कर दिया गया है। जबकि उसके सहयोगी पुलिस कर्मियों को दूसरे थानों में भेज दिया गया है।

फतेहाबाद पुलिस ने लगभग दो साल पहले पकड़ी थी शराब

आपको बता दे कि जो 160 शराब की पेटी गायब हुई है वह एक मार्च 2024 से फतेहाबाद पुलिस थाने के माल खाने में रखी हुई थी। एएसपी की जांच में सामने आया कि फतेहाबाद पुलिस ने 1 मार्च 2024 पंजाब से गुजरात जा रहे शराब से भरे हुए टैंकर को पकड़ा था।

इसमें पुलिस ने टैंकर से 905 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की गई थी और इस मामले में टैंकर चालक राजस्थान के बाडमेर जिले के मनोज कुमार को पकड़ा था। उस समय सामने आया था कि यह शराब पंजाब से गुजरात में अवैध तरीके से भेजी जा रही थी और इसमें शराब की पेटियों पर लगे हुए बार कोड भी मिटाया हुआ था।

उस समय पुलिस ने इन शराब की पेटियों को सील करके माल खाने में रखवा दिया था, लेकिन लगभग दो साल में पकड़ी गई 905 पेटियों में से 160 शराब की पेटी गायब हो चुकी थी।

इन पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज

एएसपी की तीन दिन की जांच के दौरान शराब गायब होने का पूरा मामला सामने आया। एएसपी ने रिपोर्ट देखकर हर कोई हैरान था। जहां पर सरकारी माल गोदाम से इतना मात्रा में शराब गाय मिली।

इस पर एसपी ने थाना के प्रभारी प्रलहाद सिंह की लापरवाही मानी और उनको लाइन हाजिर करके उनके उसी थाने में मामला दर्ज करवाया है। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस थाने में तैनात 48 पुलिस को भी हटा दिया गया।

इसमें थाने में तैनात इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह, सात सब इंस्पेक्टर, 3 एएसआई, 11 हेड कांस्टेबल, 16 कांस्टेबल, नौ एसपीओ और तीन एचकेआरएन कर्मी शामिल है। इन पुलिस कर्मियों को तुरंत प्रभाव से दूसरे थानों में तैनात कर दिया गया है।

PM Kisan 23वीं किस्त जारी, 2000 रुपये आए या नहीं, 2 मिनट में ऐसे करें चेक

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।