Narwana Minor breached water flooded the road and fieldsNarwana Minor breached water flooded the road and fields

न्यू सीरिज न्यूज (Narwana) : हरियाणा के जींद जिले के नरवाना शहर के बीच से गुजर रही माइनर अचानक से टूट गई और पानी सड़क पर तथा खेतों में चला गया। शहरवासियों ने माइनर टूटने की सूचना सिंचाई विभाग को दी, जिसके बाद पानी का लेवल कम करवाकर जेसीबी की सहायत से इसको पाटने का काम किया गया। लोगों का कहना है कि पहले से ही इसमें हल्का रिसाव तथा कटाव हो रहा था लेकिन अनदेखी के चलते यह घटना घटी है।

बता दें कि नरवाना में मेला अनाज मंडी के पास से पांच गांवों की माइनर गुजर रही है। शहर के बीच से गुजर रही इस माइनर में पिछले कुछ दिन से पानी चल रहा था। बुधवार को सुबह मेला मंडी के पास लोगों को सड़क पर पानी बहता नजर आया तो देखा कि माइनर टूट चुकी है। इससे पानी सड़क व खेतों में चला गया। माइनर टूटने की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी गई।

Narwana Minor breached water flooded the road and fields
Narwana Minor breached water flooded the road and fields

Narwana माइनर में रिसाव वाली जगह में भरी मिट्‌टी

सिंचाई विभाग ने जेसीबी की सहायता से रिसाव वाली जगह पर मिट्टी भर दी लेकिन तब तक काफी पानी बहते हुए सड़क तथा खेतों में भर गया था। मौके पर मौजूद लोगों रिछपाल, सुनील, हिमांशु, मनदीप ने बताया कि माइनर से पहले भी थोड़ा-थोड़ा पानी रिसता रहता था। इसकी तरफ सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया। इसका खामियाजा शहर वासियों को भुगतना पड़ा और माइनर टूट गई।

हालांकि अभी तक खेतों में फसल की बिजाई नहीं की गई है लेकिन अब पानी भर जाने से बिजाई लेट हो सकती है तो वहीं और ज्यादा नुकसान भी हो सकता था। शहरवासियों ने कहा कि कई बार चूहे माइनर की दीवार में बिल बना लेते हैं, इस बिल से पानी रिसकर बाहर निकलने लगता है। पानी को एक बार जगह मिल जाती है तो मिट्टी का कटाव शुरू कर देता है।

Narwana : एक्सईएन ने कहा, 2 बेलदारों की ड्यूटी लगाई

यही कारण है कि माइनर टूटी। जहां से माइनर टूटी है, वहां मजबूती से मिट्टी भरने का काम किया जाए, ताकि वो आगे न टूटे। सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को समय-समय पर निरीक्षण करते रहना चाहिए, ताकि समय रहते माइनर टूटने से बचाई जा सके।

इस मामले में सिंचाई विभाग के नरवाना एक्सईएन सौरभ गर्ग ने बताया कि माइनर से पहले भी पानी का रिसाव हो रहा था, लेकिन इस बारे में उनको किसी ने शिकायत नहीं की। शिकायत की जाती, तो वहां मिट्टी भरने का काम पहले ही कर दिया जाता। माइनर पर दो बेलदारों की ड्यूटी है, अगर फिर भी लापरवाही बरती गई है, तो इस बारे में पता किया जाएगा।

By Pardeep kaushik

प्रदीप कौशिक सीनियर पत्रकार हैं। इन्हें पंजाब केसरी, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज पेपर में काम करने का 10 साल का अनुभव है। हरियाणा की खबरों विशेषकर मौसम, रोडवेज, हेल्थ, रेलवे की खबरों पर प्रदीप कौशिक की मजबूत पकड़ है। सभी खबरें तथ्यों पर आधारित होती हैं।