न्यू सीरिज न्यूज, चंडीगढ़। हरियाणा में IAS के ट्रांसफर के बाद अब IPS की भी ट्रांसफर लिस्ट (IPS HCS Transfer List) जारी की गई है। गृह विभाग ने 16 आईपीएस अफसरों और 20 एचपीएस अफसरों के तबादले कर तुरंत प्रभाव से नई पोस्टिंग पर नियुक्ति के अबादेश दिए हैं। डीजीपी अजय सिंघल को पुलिस महानिदेश के अलावा हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का भी अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
सरकार द्वारा जारी की गई आईपीएस व एचपीएस ट्रांसफर लिस्ट के बाद कई जिलों के एसपी और डीएसपी बदल गए हैं। IPS राजेश कुमार को नूंह एसपी से ट्रांसफर कर के स्टेट क्राइम ब्यूरा का एसपी लगाया गया है जबकि IPS डॉ. अर्पित जैन को गुरुग्राम डीसीपी से बदल कर नूंह का एसपी बनाया गया है। IPS सुरेंद्र भौरिया को एसपी रोहतक से बदल कर एसपी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है।
IPS HCS Transfer List : हिसार, पलवल, दादरी, नारनौल के एसपी बदले
वहीं IPS शशांक कुमार सावन को एसपी हिसार से एआईजी प्रशासन, पुलिस मुख्यालय पर भेजा गया है। IPS मकसूद अहमद को अवकाश से लौटने के बाद एसपी स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (मुख्यालय) तथा नितिश अग्रवाल को एडीसी गवर्नर एवं एसपी लोकायुक्त से एसपी पलवल नियुक्त किया गया है।

IPS वरूण सिंगला को पलवल एसपी से बदल कर एसपी सिक्योरिटी सीआईडी नियुक्त किया गया है। IPS अर्श कुमार वर्मा को चरखी दादरी एसपी से बदल कर एसपी स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (मुख्यालय) नियुक्त किया गया है। IPS सिद्धार्थ जैन को एसपी हिसार नियुक्त किया गया है, जो पहले फतेहाबाद में एसपी थे। IPS नितिका खट्टर एसपी डबवाली से एसपी फतेहाबाद में चली गई हैं तो IPS पूजा वशिष्ठ को नारनौल एसपी से बदलकर एसपी स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (मुख्यालय) नियुक्त किया गया है। IPS गौरव राजपुरोहित को डीसीपी पूर्वी गुरुग्राम से एसपी रोहतक लगाया गया है।
IPS HCS Transfer List : जींद की एसपी सोनाक्षी होंगी सोनीपत की डीसीपी
जसलीन कौर को एसपी डबवाली, मेधा भूषण को डीसीपी सोनीपत, दीपक जेवरिया को एसपी नारनौल, दीप्ति गर्ग को डीसीपी झज्जर, लोगेश कुमार पी. को एसपी चरखी दादरी तथा प्रबीना को डीसीपी मानेसर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेश कुमार मोहन को डीसीपी क्राइम फरीदाबाद, शुभम सिंह को डीसीपी क्राइम झज्जर, प्रतीक गहलोत को डीसीपी ट्रैफिक गुरुग्राम, जींद की एएसपी सोनाक्षी सिंह को डीसीपी सोनीपत, कुमारी उत्तम को डीसीपी एनआईटी फरीदाबाद तथा प्रतीक अग्रवाल को डीसीपी बल्लभगढ़ नियुक्त किया गया है।
IPS HCS Transfer List : इन HPS अधिकारियों के भी हुए ट्रांसफर
एचपीएस अधिकारियों में ममता खर्ब को एसपी स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (मुख्यालय), सिद्धार्थ ढांडा को एसपी टेलीकॉम पंचकूला, संदीप कुमार को डीसीपी पूर्वी गुरुग्राम, धारणा यादव को डीसीपी झज्जर तथा अनिल कुमार को कमांडेंट पांचवीं बटालियन एचएपी, मधुबन नियुक्त किया गया है।
IAS HCS Transfer : हरियाणा में 18 IAS-HCS अफसर बदले, ट्रांसपोर्ट डीजी होंगे परभजोत सिंह

