न्यू सीरिज न्यूज
Jind Police : हरियाणा के जींद जिले के गांव बिशनपुरा के निकट पशु चोर व पुलिस के बीच में मुठभेड़ हो गई। चोरों ने भागते हुए जींद पुलिस की टीम पर फायरिंग की, लेकिन इसमें जींद पुलिस (Jind Police) टीम में शामिल कर्मचारी बाल-बाल बच गए। जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दो चोरों के पांव में गोली लग गई और वहीं पर गिर गए।
जबकि एक चोर भागने का प्रयास किया और गिरने से उसके एक पांव टूट गए। पुलिस ने चोरों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पकड़े गए आरोपित यूपी के रहने वाले है और उनके खिलाफ तीन दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज है।
पुलिस ने मौके से एक पिकअप व दो पिस्तौल बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान उत्तरप्रदेश के शामली जिला के गांव अकबरपुर सुनहेटी निवासी फुरकान उर्फ मिर्ची व गांव बढेड़ निवासी कामिल व कैराना निवासी सोहेल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों को ठीक होने पर अदालत से रिमांड की डिमांड करेगी।
Jind Police ने आरोपियों को इस तरह पकड़ा
उचाना के डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि 27 जून 2026 की रात को डिटेक्टिव स्टाफ जींद की टीम इंस्पेक्टर मनीष कुमार के नेतृत्व में गांव बिशनपुरा बस अड्डा पर मौजूद थी। इसकी दौरान सूचना मिली कि उत्तरप्रदेश के तीन युवक पिकअप गाड़ी लेकर जींद शहर की तरफ आने वाले है और चोरी की वारदात को अंजाम देने के फिराक में है।
इस सूचना पर डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने नाकेबंदी करके वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक पिकआ आते हुए दिखाई दी। जब पुलिस कर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो वह तेज गति से मोड़कर वापस जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पिकअप को भागते हुए देखकर कंट्रोल रूम में सूचित कर दिया।

पीछा करते हुए जब पुलिस टीम किशनपुरा रोड स्थित यूनिवर्सिटी के पास पहुंची तो आरोपियों ने बचने के लिए अपनी पिकअप से पुलिस वाहन को सीधी टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप को छोड़कर वहां से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने कर्मियों ने पीछा शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। इसमें दो आरोपियों के पांव में गोली लग गई और तीसरा आरोपी भागते हुए गिर गया। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।
इस संबंध में थाना सदर जींद में तीनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 132, 221, 324, 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 एवं 59 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Jind Police मुठभेड़ में 12 राउंड फायरिंग हुई
डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि चोरों के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों तरफ से 12 राउंड फायरिंग हुई। इसमें पुलिस की ओर से कुल 9 राउंड तथा आरोपियों की ओर से 3 राउंड फायरिंग की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध विभिन्न राज्यों में चोरी की वारदातों सहित अनेक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इनके आपराधिक रिकॉर्ड एवं अन्य वारदातों में संलिप्तता की गहन जांच कर रही है।

