न्यू सीरिज न्यूज, हरियाणा
Haryana Job Update : हरियाणा के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी का पिटारा खुलने वाला है। हरियाणा सरकार व जापान के फुकुओका प्रीफेक्चर के बीच में समझौता हुआ है। इसमें जापान के फुकुओका प्रीफेक्चर हरियाणा के 50 हजार युवाओं को नौकरी देगी। यह नौकरी सेमीकंडक्टर, ऑटोमोबाइल, आईटी तथा अन्य निर्माण इकाइयां शामिल हैं।
आपको बता दे कि जापान के फुकुओका में तकनीकी क्षेत्र की 80 प्रतिशत कंपनियों है और उनमें तकनीकी लोगों की काफी जरूरत है। ऐसे में हरियाणा सरकार ने सेमीकंडक्टर, ऑटोमोबाइल, आईटी कंपनियों में अगले पांच साल में 50 हजार युवाओं को फुकुओका प्रीफेक्चर में रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। यह रोजगार हरियाणा (Haryana Job) सरकार के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा।
हरियाणा में जाब (Haryana Job) के खुलेंगे नए रास्ते
हरियाणा सरकार और जापान के फुकुओका प्रीफेक्चर के प्रतिनिधियों की सोमवार को हरियाणा निवास चंडीगढ़ में ‘हरियाणा-फकुओका कनेक्ट-2026’ की उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें के अंतर्गत उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में फुकुओका प्रीफेक्चर सरकार, फुकुओका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के साथ हरियाणा सरकार, विश्वविद्यालयों व विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विषयों पर मंथन किया।

जहां पर दोनों पक्षों के बीच में हुई बातचीत में सहमित बनी कि हरियाणा के 50 हजार विद्यार्थियों और तकनीकी पेशेवरों के लिए अगले पांच साल में जापान में रोजगार, इंटर्नशिप तथा कौशल विकास किया जाएगा।
बैठक में हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी कुमार ने जापान के प्रतिनिधिमंडल को हरियाणा सरकार की औद्योगिक नीतियों, निवेश प्रोत्साहन योजनाओं तथा जापानी कंपनियों के लिए विकसित किए जा रहे विशेष औद्योगिक इकोसिस्टम की जानकारी दी। राज्य सरकार ने निवेशकों को त्वरित अनुमतियां, सिंगल विंडो प्रणाली तथा उद्योग-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
दोनों पक्षों ने विश्वविद्यालयों के बीच अकादमिक सहयोग, संयुक्त अनुसंधान, छात्र एवं फैकल्टी एक्सचेंज कार्यक्रम तथा तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। फुकुओका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए अध्ययन एवं शोध के अवसरों पर भी प्रस्तुति दी।

