Haryana July Weather Update Rain and MonsoonHaryana July Weather Update Rain and Monsoon

न्यू सीरिज न्यूज, चंडीगढ़। हरियाणा में मानसून की धमाकेदार एंट्री हुई है और आते ही पहले ही दिन प्रदेश भर में (Haryana July Weather) बारिश देखने को मिली। IMD चंडीगढ़ के मुताबिक अगले सात दिनों तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी, इसके चलते 7 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। जुलाई के दौरान 5 से 6 मानसूनी सिस्टम सक्रिय होंगे, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अच्छी वर्षा दर्ज की जा सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। प्रदेश में बुधवार को हुई बारिश के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। कई क्षेत्रों में औसतन 11 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिससे अधिकतम तापमान में करीब 9.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। तापमान 40 डिग्री से घटकर लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली।

July Weather : चार साल बाद जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून एक्टिव

डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि करीब चार वर्ष बाद पहली बार जुलाई के शुरुआती दिनों में ही मानसून पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लगातार बन रहे मानसूनी सिस्टम के कारण प्रदेश में अगले कई दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Haryana July Weather Update Rain and Monsoon
Haryana July Weather Update Rain and Monsoon

मौसम विभाग का कहना है कि 2 जुलाई को हुई वर्षा के बाद वातावरण में नमी बढ़ी है और अधिकतम तापमान में करीब 3.2 डिग्री सेल्सियस की अतिरिक्त गिरावट दर्ज की गई। इससे मौसम पहले की तुलना में काफी सुहावना हो गया है। हालांकि, दिन में हल्की उमस बनी रह सकती है।

July Weather : हरियाणा में अगले 10 दिनों का मौसम कैसा रहेगा

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 3 जुलाई से 7 जुलाई के बीच प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि रात का तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

यह खबर भी पढ़ें :  क्या बारिश के मौसम में झड़ते हैं आपके बाल तो कर लें यह उपाय

अगले 15 दिन का मौसम Haryana कैसा रह सकता है

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, अगले 15 दिनों के मौसम के हाल की बात करें तो हरियाणा में जुलाई महीने के दौरान औसतन 209 मिलीमीटर वर्षा होती है। इस वर्ष जुलाई के पहले सप्ताह में ही अच्छी बारिश दर्ज होने से पूरे महीने सामान्य या उससे अधिक वर्षा होने की संभावना बढ़ गई है। विभाग का मानना है कि लगातार सक्रिय रहने वाले मानसूनी सिस्टम कृषि क्षेत्र के लिए भी लाभदायक साबित होंगे।

July Weather : किसानों और आम लोगों को राहत

विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से खरीफ फसलों की बुवाई को गति मिलेगी। धान, बाजरा और अन्य खरीफ फसलों के लिए यह मौसम अनुकूल माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी से परेशान लोगों को भी तापमान में गिरावट के कारण बड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें तथा मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां लगातार बनी रहने की संभावना है।


Mandi Bhav : मूंग की एमपी में होगी सरकारी खरीद, भाव में आएगी तेजी

By Pardeep kaushik

प्रदीप कौशिक सीनियर पत्रकार हैं। इन्हें पंजाब केसरी, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज पेपर में काम करने का 10 साल का अनुभव है। हरियाणा की खबरों विशेषकर मौसम, रोडवेज, हेल्थ, रेलवे की खबरों पर प्रदीप कौशिक की मजबूत पकड़ है। सभी खबरें तथ्यों पर आधारित होती हैं।