न्यू सीरिज न्यूज, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (IAS-HCS Transfer List 2026) करते हुए 15 IAS और HCS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई जिलों में नए मंडल आयुक्त, नगर निगम आयुक्त, उपायुक्त स्तर के अधिकारी तथा विभागीय सचिव नियुक्त किए गए हैं।
ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार वरिष्ठ IAS अधिकारी पंकज यादव को उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण (Haryana Water Resources Authority) का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। इसके अलावा IAS संजय जून को फरीदाबाद मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
वहीं रवि प्रकाश गुप्ता को गुरुग्राम मंडल का आयुक्त और राजीव रत्तन को करनाल मंडल का आयुक्त बनाया गया है। IAS अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा को नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यहां देखें पूरी IAS-HCS Transfer की लिस्ट
- शक्ति सिंह – निदेशक, राज्य लेखा विभाग (अतिरिक्त प्रभार)
- सचिन गुप्ता – उपायुक्त रोहतक, एचएसवीपी प्रशासक रोहतक एवं अतिरिक्त निदेशक, शहरी संपदा
- अपराजिता – उपायुक्त कैथल
- सत्येंद्र दूहन – नगर निगम रोहतक आयुक्त, जिला नगर आयुक्त रोहतक तथा निदेशक, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण
- सलोनी शर्मा – वर्तमान कार्यभार के साथ नगर निगम करनाल की जिला नगर आयुक्त
- समवर्तक सिंह खंगवाल – अतिरिक्त सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग तथा निदेशक, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन
- अभिनव सिवाच – एसडीएम (सिविल), बहादुरगढ़
- तरुण कुमार पवारिया – अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, महेंद्रगढ़
- सुशील कुमार-IV – सीईओ, जिला परिषद यमुनानगर तथा डीआरडीए के सीईओ
- गौरव चौहान – वर्तमान कार्यभार के साथ भूमि अधिग्रहण अधिकारी, पंचकूला
यह खबर भी पढ़ें : वजन घटाने की दवाएं आनंद देने वाली चीजों से कर रही मोहभंग
IAS-HCS Transfer के बाद तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश
सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी तबादले एवं नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। आदेश 3 जुलाई 2026 को जारी किए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को नए पदों का कार्यभार शीघ्र ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि पिछले 15 दिनों में आईएएस की दो ट्रांसफर लिस्ट जारी हो चुकी हैं तो वहीं एक लिस्ट आईपीएस की ट्रांसफर की आई थी। हरियाणा में एचसीएस और इंस्पेक्टर लेवल के अधिकारियों के भी हाल ही में ट्रांसफर किए गए थे।

