Higher Education New schedule released for college merit lists.Higher Education New schedule released for college merit lists.

न्यू सीरिज न्यूज, चंडीगढ़। प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में यूजी कोर्स में दाखिले को लेकर हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट (Higher Education) द्वारा मेरिट लिस्ट का नया शेड्यूल जारी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ दाखिले के लिए आवेदन को लेकर विद्यार्थियों के पास नौ दिन और बचे हैं। विद्यार्थी 12 जुलाई तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 22 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

कालेजों में दाखिला कमेटी द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन और विद्यार्थियों की लाग इन आइडी से त्रुटि हटाने का कार्य 18 जुलाई तक होगा। 20 जुलाई को मेरिट लिस्ट को लेकर पात्र विद्यार्थियों की सूची जारी होगी। इसके बाद 21 जुलाई को पहली प्रोविजनल लिस्ट तो 22 जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आएगा, उनके पास 23 से लेकर 27 जुलाई तक फीस जमा करवाने का समय रहेगा।

Higher Education : 29 जुलाई को जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट

इसके बाद खाली सीट रहने पर 28 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल और 29 जुलाई को दूसरी फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आएगा, उनके पास 30 जुलाई से लेकर तीन अगस्त तक फीस जमा करवाने का समय रहेगा। इसके बाद भी अगर सीट खाली रह जाती है तो चार अगस्त से फिजिकल काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।

Higher Education New schedule released for college merit lists.
Higher Education New schedule released for college merit lists.

पांच अगस्त को उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन और पहले वाले आवेदन में बदलाव के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद छह से 12 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले होंगे। अगर फिर भी सीट खाली रह गई तो इसके बाद 13 से 19 अगस्त तक पहले वाले 100 रुपये और हर रोज 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले हो सकेंगे।

यह खबर भी पढ़ें : पेट्रोल भरवाते ही बंद हो गईं गाड़ियां! पानी की मिलावट, 2 नोजल सील, सैंपल लिए

Higher Education : आइटीआइ में ट्रेड चयन को लेकर खुला पोर्टल

आइटीआइ में भी विद्यार्थी अपने पसंदीदा ट्रेड के लिए तीन से 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। कैथल रोड स्थित राजकीय आइटीआइ में कुल 263 आवेदन आए हैं। इसमें से इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में 64, वायरमैन में 33, कोपा में 24, फिटर में 22, आरएसी में 15, मैकेनिक डीजल में 15 आवेदन आए हैं।

इसके अलावा स्टेनो इंग्लिश में 13, प्लंबर में 13, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक में 11, ड्राफ्ट्समैन सिविल में नौ, वेल्डर ड्यूल एच में आठ, टीपीईएस में छह, मैकेनिक मोटर व्हीकल में छह, टर्नर में पांच, मशीनिस्ट में चार, वुड वर्क टैक्नीशियन,मैकेनिक डीजल ड्यूल एच, मैकेनिक ट्रैक्टर, ड्रेस मेकिंग व ड्राफ्ट्समैन मैकेनिक में तीन-तीन आवेदन आए हैं।

Higher Education : मेरिट लिस्ट का आया नया शेड्यूल

जींद के राजकीय कॉलेज प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने बताया कि मेरिट लिस्ट को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग ने दोबारा से नया शेड्यूल जारी किया है। अब 22 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा उनके पास 23 से 27 जुलाई तक फीस जमा करवाने का समय रहेगा। वहीं 12 जुलाई तक इच्छुक विद्यार्थी दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

By Pardeep kaushik

प्रदीप कौशिक सीनियर पत्रकार हैं। इन्हें पंजाब केसरी, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज पेपर में काम करने का 10 साल का अनुभव है। हरियाणा की खबरों विशेषकर मौसम, रोडवेज, हेल्थ, रेलवे की खबरों पर प्रदीप कौशिक की मजबूत पकड़ है। सभी खबरें तथ्यों पर आधारित होती हैं।