न्यू सीरिज न्यूज
Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में देश का पहला एआइ पावर्ड जाब फेयर का आयोजन होगा। इसमें देश की जानमानी 110 कंपनियों की तरफ से लगभग 2500 युवाओं को नौकरियां दी जाएगी। एआइ पावर्ड जाब फेयर 9 जुलाई को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद्गीता सदन के क्रश हाल होगा। यह फेयर युवाओं के लिए नौकरियों के दरवाजे खोलेगा।
अनूठे और अभी तक के देश के पहले एआइ आधारित इस जाब फेयर में 110 से अधिक कंपनियों ने पंजीकरण कर दिया है। कंपनियों के पास युवाओं के लिए 2500 से अधिक नौकरियां हैं। यही नहीं इन नौकरियों और अवसरों की संख्या आवेदकों के हिसाब से बढ़कर पांच हजार तक भी पहुंच सकती है।
Kurukshetra विश्वविद्यालय में लगने वाले जॉब फेयर में यह लोग कर सकते है आवेदन
इस एआइ आधारित जाब फेयर की खासियत है कि इसमें रजिस्ट्रेशन करने पर एआइ खुद आपके सामने जरूरी अवसरों की सूची उपलब्ध करवाता है। बेहतर विकल्प के चयन करने में मदद करता है। दूसरी सबसे बड़ी और खास बात है कि यह सभी स्ट्रीम के विद्यार्थियों के लिए है।
यह जाब फेयर कला संकाय से बीए करने वाले विद्यार्थी के लिए भी खुला है, वाणिज्य संकाय से बीकाम करने वाले के लिए भी खुला है और कानून की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी के लिए भी खुला है। इसमें 26 जून से पंजीकरण शुरू होने के बाद अभी तक 110 से अधिक कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन कर दिया है।

कुवि के 40 से अधिक विभागों के विद्यार्थी भी इसका हिस्सा इंस्टिट्यूट आफ बनने के लिए तैयारी में जुट गए हैं। इस जाब फेयर का आयोजन कुवि यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी यूआइईटी और गूगल जेमिनी की ओर से करवाया जा रहा है।
यूआइईटी कुरुक्षेत्र के निदेशक प्रोफेसर सुनील ढींगरा ने बताया कि कुवि ने विद्यार्थियों के लिए पहल करते हुए बड़ी कंपनियों को एक मंच दिया है। इस मंच पर सभी स्ट्रीम के विद्यार्थियों को मौका मिलेगा। 30 कंपनियों के लिए क्रश हाल में अलग-अलग केबिन बनाए जाएंगे। यही 30 कंपनियां ब्लेंडिड मोड में काम करेंगी। इसके अलावा अन्य कंपनियां आनलाइन माध्यम से हिस्सा लेंगी और योग्य विद्यार्थियों का चयन करेंगी।
Kurukshetra विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि एआइ योग्यता के हिसाब से कंपनियों की जानकारी देता है, वहीं कंपनी को भी उनके लिए योग्य आवेदकों को डाटा उपलब्ध करवाता है। जाब फेयर में 70 से 80 प्रतिशत काम एआइ की मदद से हो रहा है। विवि के सभी विषयों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। साथ ही प्रदेश भर से कहीं से भी कोई भी विद्यार्थी आनलाइन आवेदन कर सकता है। जाब फे
र में बड़ी संख्या में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को एक साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से ज्वाइनिंग लेटर दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

