न्यू सीरिज न्यूज (HTET Exam) : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज और कल हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र पहनने, बिंदी व सिंदूर लगाने की ही छूट होगी।अन्य किसी प्रकार के आभूषण जैसे अंगूठी, चैन, बालियां ले जाने की स्वीकृति नहीं होगी।
जींद जिले की बात करें तो जींद में कुल 12874 अभ्यर्थी 22 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। आज सायंकालीन सत्र में लेवल- 3 की परीक्षा होगी। इसमें 4270 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे। वहीं रविवार को सुबह के सत्र में लेवल- 2 की परीक्षा में 6813 अभ्यर्थी व सायंकालीन सत्र में लेवल- 1 की परीक्षा में 1791 अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकल व अन्य अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाने के लिए उड़नदस्तों की नियुक्ति की गई हैं।
HTET Exam को लेकर इन अभ्यर्थियों को मिलेगा 50 मिनट का अतिरिक्त समय
पुलिस कर्मी व प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर बोर्ड की ओर से एक-एक अधिकारी, कर्मचारी, प्रतिनिधि व जिला प्रशासन की ओर से भी एक-एक सक्षम अधिकारी की नियुक्ति की गई है।बोर्ड द्वारा हिदायत अनुसार नेत्रहीन, अशक्त अभ्यर्थियों को 20 मिनट प्रति घंटा के हिसाब से कुल 50 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र पहनने, बिंदी व सिंदूर लगाने की ही छूट होगी।अन्य किसी प्रकार के आभूषण जैसे अंगूठी, चैन, बालियां ले जाने की स्वीकृति नहीं होगी।सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक आस्था के चिह्न ले जाने की अनुमति होगी।

वहीं सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर, बायोमेट्रिक डेटा कैप्चरिंग, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरे स्थापित करवा दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र में बिना पहचान पत्र किसी भी अधिकारी, कर्मचारी का प्रवेश नहीं होगा।इसलिए सभी अधिकारी, कर्मचारी को अपना पहचान पत्र साथ लेकर ही परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहना होगा।
परीक्षा केंद्र पर नियुक्त स्टाफ द्वारा भी परीक्षा के दौरान गले में फोटोयुक्त पहचान पत्र डालकर रखना होगा। परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त कर्मचारी कैमरा मैन, बायोमैट्रिक मैन, सीसीटीवी के लिए भी फोटोयुक्त पहचान पत्र पहनना अनिवार्य है।
HTET Exam को लेकर 800 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले को 16 लोकेशन में विभाजित किया गया है। जहां पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। संपूर्ण व्यवस्था की मानिटरिंग के लिए तीन डीएसपी स्तर के अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने व अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए 19 पेट्रोलिंग पार्टियों सहित लगभग 800 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
यह खबर भी पढ़ें : हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, 15 IAS-HCS अधिकारियों की ट्रांसफर
जिनमें महिला पुलिस भी शामिल है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए व पब्लिक पार्किंग के लिए भी ड्यूटियां लगाई गई है। शहर में 16 नाके लगाए गए हैं।
HTET Exam लेकर जिले में धारा 163 लागू
जिलाधीश डा. वैशाली शर्मा की तरफ से परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से बीएनएसएस की धारा 163 के तहत प्रत्येक परीक्षा केंद्र के 500 मीटर के दायरे में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए हैं। इस अवधि में परीक्षा केंद्रों के आसपास साइबर कैफे, फोटोकापी, प्रिंटिंग, स्कैनिंग व इसी प्रकार की अन्य गतिविधियों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित करने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

HTET Exam : परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज चलाएगा स्पेशल बस
परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज स्पेशल बसों का संचालन करेगा। दोपहर 12 बजे से बस परीक्षा केंद्रों के लिए बस स्टैंड परिसर से रवाना होंगी।शहर में 22 केंद्रों पर परीक्षा होगी, जिसके लिए रोडवेज ने छह रूट निर्धारित किए हैं। हर रूट पर दो स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा।
इसके अलावा तीन से चार बस स्पेयर में रखी जाएंगी।वहीं ग्रामीण क्षेत्र जैसे सिंसर, गुलकनी, जाजवान, ईगराह, पौली, छातर, मांडी व डाहौला जैसे ग्रामीण क्षेत्रों से अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज स्पेशल बस चलाएगा, जो साढ़े 10 बजे के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से जींद के लिए रवाना होंगी।
लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में कंट्रोल रूम स्थापित : डीसी
डीसी डा. वैशाली शर्मा ने बताया कि परीक्षा से संबंधित समन्वय व त्वरित सहायता के लिए लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, अभ्यर्थियों को सुरक्षित व शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने तथा हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।
Higher Education : कॉलेजों में मेरिट लिस्ट को लेकर नया शेड्यूल जारी, अब 22 को पहली मेरिट लिस्ट
