Haryana CM Flying जींद में सीएम फ्लाइंग ने घर पर छापेमारी करके गैस सिलेंडर किए बरामदHaryana CM Flying जींद में सीएम फ्लाइंग ने घर पर छापेमारी करके गैस सिलेंडर किए बरामद

न्यू सीरिज न्यूज, जींद

Haryana CM Flying Squad : हरियाणा सीएम फ्लाइंग व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को एक घर पर छापेमारी करके वहां से 6 घरेलू गैस के सिलेंडर बरामद किए है। टीम को आशंका थी कि घर पर रखे हुए गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही है और तय रेट से ज्यादा पर बेचा जा रहा है।

हरियाणा सीएम फ्लाइंग व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने मौके से 6 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद करके इसके बारे में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस में शिकायत दी है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Haryana CM Flying की टीम ने इस तरह की कार्रवाई

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उनके विभाग व हरियाणा सीएम फ्लाइंग (Haryana CM Flying )को सूचना मिली थी कि पिल्लूखेड़ा खंड के गांव गांगोली निवासी कर्ण सिंह घरेलू गैस सिलेंडर का घर पर स्टाक किया हुआ है और इसकी कालाबाजारी की आशंका है।

इस पर हरियाणा सीएम फ्लाइंग निरीक्षक रोहतास सिंह, उप निरीक्षक सतपाल सिंह, उप निरीक्षक पवन सिंह के साथ संयुक्त रूप से गांव गांगोली पहुंचे। जहां पर संयुक्त टीम ने कर्ण सिंह के घर पर दस्तक दी। मौके पर टीम को कर्ण सिंह मिल गया और उसके घर के बरामदे में 6 घरेलू गैस सिलेंडर रखे हुए थे।

जब इन गैस सिलेंडर से संबंधित दस्तावेज मांग गए तो वह मौके पर नहीं दिखा पाया। इसके बाद टीम ने मौके से 6 गैस सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया। उसने आरोप लगाया कि गांव गांगोली निवासी कर्ण सिंह ने घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से स्टाक किया हुआ है।

जबकि घरेलू गैस आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आती है। इसलिए आरोपी कर्ण सिंह के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक की शिकायत लेकर इस मामले में उचित कार्रवाई शुरू कर दी।

 

इसे भी पढ़े : हरियाणा में मंत्री ने मैनेजर को सस्पेंड, 2 इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने के दिए आदेश

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।