Haryana News हरियाणा में मंत्री ने मैनेजर को सस्पेंडHaryana News हरियाणा में मंत्री ने मैनेजर को सस्पेंड

न्यू सीरिज न्यूज, चंडीगढ़

Haryana News Update : हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार मंगलवार को-ऑपरेटिव सोसायटी के मैनेजर को सस्पेंड कर दिया, जबकि खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक विभाग के सस्पेंड दो इंस्पेक्टरों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार मंगलवार को कुरुक्षेत्र में जिला परिवेदना समिति की बैठक में सुनवाई कर रहे थे।

इस दौरान मंत्री कृष्ण लाल पंवार सख्त दिखाई दिए और समस्याओं का समाधान नहीं करने वाले अधिकारियों की जमकर खबर ली। हालांकि दी किरमच को-ऑपरेटिव सोसायटी के मैनेजर को पहली बैठक में सस्पेंड किया था और उनको दोबारा से बाहर कर दिया। जब यह मामला मंत्री के संज्ञान में आया तो उसको दोबारा सस्पेंड करने के निर्देश दिए और जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक मैनेजर को बाहल नहीं करने के आदेश दिए।

कुरुक्षेत्र में जिला परिवेदना समिति की सुनवाई के दौरान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गांव किरमच निवासी राजेश शर्मा की शिकायत पर सुनवाई की तो पता चला कि मैनेजर को पहले सस्पेंड किया हुआ है, लेकिन जांच पूरी होने से पहले ही उनको बहाल कर दिया।

इस पर मंत्री ने तुरंत आदेश दिए कि मैनेजर को तुरंत ही दोबारा से सस्पेंड किया जाए और जब तक जांच पूरी होने हो जाती तब तक उसको बहाल नहीं किया जाए।

दूसरी शिकायत पर अंसल सुशांत सिटी के कॉलोनाइजर के खिलाफ केस दर्ज करने और हर मद की विस्तृत रूप से जांच के निर्देश दिए। इसी तरह अन्य मामले में पुलिस को खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक विभाग के सस्पेंड दो इंस्पेक्टरों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने दिए यह आदेश (Haryana News )

कैबिनेट मंत्री ने बैठक के दौरान एजेंडा के 11 मामलों में से 6 का मौके पर ही निपटारा किया गया, बाकि बचे हुए 5 मामलों को निपटाने के लिए कमेटियों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

कैबिनेट मंत्री ने डीआर को निर्देश दिए कि जिन को-ऑपरेटिव सोसायटियों में गलत तरीके से नौकरी पर लगाने की शिकायतें आई हैं, गलत लगे हुए उन सभी को हटाया जाए। यदि कोई हटाने के बाद भी काम कर रहा है तो वहां के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।

दी किरमच को-ऑपरेटिव सोसायटी के मामले की उचित जांच की जाए। उन्होंने शास्त्री कॉलोनी वार्ड नंबर 4 के नागरिकों की शिकायत, सफाई कर्मचारियों की पेमेंट की शिकायत, गांव बिलौना निवासी हर्ष बावा और गांव बारवा निवासी ओम प्रकाश की शिकायत की सुनवाई करते हुए मामले का निपटारा किया गया।

कैबिनेट मंत्री ने अंसल सुशांत सिटी के नागरिकों की शिकायत सुनने और एसडीएम अमन कुमार द्वारा कमेटी की जांच के बाद रिपोर्ट को प्रस्तुत किया।

इस रिपोर्ट और शिकायतकर्ता को सुनने के बाद कहा कि कॉलोनाइजर की काफी कमियां और खामियां सामने आई हैं, जिस कारण से कॉलोनी के नागरिकों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। ऐसे कॉलोनाइजर के खिलाफ जल्दी केस दर्ज किया जाए और हर मद की विस्तार से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि टाउन प्लानिंग विभाग के डायरेक्टर को लिखित में कॉलोनी के कामों की सिफारिश की जाएगी।

इसके अलावा, उन्होंने HSVP और पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को एक कमेटी बनाने और यह पक्का करने का निर्देश दिया कि लोगों को जल्द से जल्द पानी की सप्लाई और ड्रेनेज की सुविधा दी जाए। SDM और कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर, मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि कॉलोनी में 14 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट कामों के प्रपोज़ल DTP हेडक्वार्टर को भेजे जाएं।

लाडवा की महावीर कॉलोनी के रहने वाले सोनू नारंग की शिकायत पर सुनवाई करते हुए, मंत्री ने पुलिस को फ़ूड, सिविल सप्लाई और कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट के दो सस्पेंड इंस्पेक्टरों की गिरफ्तारी में तेज़ी लाने का निर्देश दिया।

कैबिनेट मंत्री ने वेलफेयर सोसायटी की शिकायत और एसडीएम शंभू राठी की कमेटी जांच की रिपोर्ट के आधार पर निर्देश देते हुए कहा कि हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-1 शाहाबाद मारकंडा के पार्क में अवैध तरीके से खोले गए गेट व खिड़की को तुरंत बंद करवाया जाए।

पानीपत निवासी राजपाल खुराना की शिकायत पर पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि दोनों पार्टियों यदि 15 दिनों में पैसे के मामले को ना निपटाए तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। अन्य मामले में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग को वेंडर की पेमेंट के लिए लिखा जाए और इसको फालो करने के लिए रिमांडर भी दिया जाए, ताकि वेंडर की पेमेंट हो।

एक अन्य मामले में परशुराम कॉलोनी निवासी राजदेव कुमार की शिकायत पर बिजली विभाग के साथ उपायुक्त को मौका का मुआयना करने के निर्देश दिए।

 

यूपीआई की दुनिया में नए प्लेटफार्म लगा रहे कैशबैक व डिस्काउंट की झड़ी

By Joginder Duhan

जोगेंद्र दूहन पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। पिछले आठ साल मैंने देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण में बतौर सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी सेवाएं अखबार व डिजिटल मीडिया पर दी। इससे पहले मैंने अमर उजाला, दैनिक हरिभूमि, दैनिक आज समाज जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं। अपनी पत्रकारिता जीवन में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग एवं लेखन का व्यापक अनुभव अर्जित किया है।