न्यू सीरिज न्यूज, जींद
New flyover Rohtak : जींद- दिल्ली हाईवे को फर्राटेदार बनाने के लिए नया फ्लाईओवर की मंजूरी मिली है। इस फ्लाईओवर से तीन शहरों का ट्रैफिक को जाम से राहत मिलेगी। यह फ्लाईओवर रोहतक के जींद चौक पर मिली है।
आपको बता दे कि रोहतक के सबसे व्यस्त जींद चौक पर हर दिन हजारों वाहन जाम में फंसते हैं। हिसार, जींद और शहर को जोड़ने वाले जींद चौक पर लंबे समय से फ्लाईओवर की मांग उठ रही थी।अब पीडब्ल्यूडी ने करीब 90 करोड़ रुपए की लागत का एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेज दिया है।
मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। रोहतक शहर के सबसे व्यस्त और ट्रैफिक दबाव वाले जींद चौक पर फ्लाईओवर (New flyover) निर्माण की योजना अब कागजों से आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने राज्य सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है।
फ्लाईओवर बनने से जींद और हिसार मार्ग के साथ-साथ शहर के अंदरूनी हिस्सों में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। सुखपुरा चौक के बाद यह दूसरा ऐसा चौक है जो शहर का सबसे व्यस्त चौक माना जाता है।
बसे ज्यादा अगर देखा जाए तो ट्रैफिक का दबाव इसी मार्ग पर रहता है। क्योंकि यह चौक कई गांव को जोड़ता है जिसके कारण लोगों का शहर में आना-जाना लगा रहता है। हिसार जाने वाले वाहन चालक भी इसी रास्ते से गुजरते है।
New flyover शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में आता जींद चौक
जींद चौक शहर का ऐसा प्रमुख चौराहा है, जहां से एक तरफ हिसार और जींद की ओर जाने वाला मार्ग निकलता है, जबकि दूसरी ओर लाखनमाजरा, चिड़ी, टिटौली, भगवतीपुर समेत दर्जनों गांवों का संपर्क जुड़ा हुआ है।
इसके अलावा माता दरवाजा और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाने वाले वाहन भी इसी चौक से गुजरते हैं। बढ़ते यातायात के कारण यहां सुबह और शाम के समय जाम की समस्या गंभीर रूप ले लेती है। अब पीडब्ल्यूडी द्वारा एस्टीमेट तैयार किए जाने के बाद लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। नया फ्लाईओवर (New flyover) बनने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और सफर अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगा।
मंजूरी मिलते ही शुरू होगा काम
पीडब्ल्यूडी जेई नरेश कुमार ने बताया कि नया फ्लाईओवर (New flyover) के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट और लागत का आकलन तैयार कर सरकार को भेज दिया है। अब सरकार से मंजूरी मिलने का इंतजार है। स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे वर्षों पुरानी जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़े : दसवीं में 492 अंक देखकर रो पड़ी थी दिपांशी, री-चेकिंग ने बदली किस्मत, बनी हरियाणा टॉपर

